Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुंबईः फार्म हाउस पर छापेमारी 5.5 किग्रा ड्रग्स सहित १२ करोड़ का कच्चा माल बरामद
  Mumbai, Farm house raided,   raw material

मुंबई । मुंबई से सटे कर्जत में बकरी पालन के नाम पर लिए गए फार्म हाउस पर पुलिस ने छापा मारकर 5.5 किलोग्राम ड्रग्स सहित १२ करोड़ का कच्चा माल बरामद किया है। यह फार्म हाउस चार लोगों ने ५० हजार महीने किराए पर लिया था, इनमें एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।


मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कर्जत के फार्म हाउस में ड्रग्स फैक्ट्री चलाये जाने की गोपनीय जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापा मारा और 5.5 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ-साथ 12 करोड़ रुपये का कच्चा माल जब्त किया। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी पहचान अरकम मेमन के रूप में हुई।मेमन कथित तौर पर ड्रग्स के निर्माण में शामिल था।


पुलिस के अनुसार मेमन और उसके तीन साथियों ने दो महीने पहले 50,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से फार्महाउस किराए पर लिया था। फार्म हाउस के मालिक से कहा गया था कि वे बकरी पालक हैं। जांच में पता चला है कि चारों लोगों ने पहले भी इसी तरह के उद्देश्य से इलाके में एक और फार्महाउस किराए पर लिया था लेकिन उस फार्महाउस को खाली कर दो महीने पहले कर्जत में फार्महाउस किराये पर लिया था और ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे।

 

पुलिस के मुताबिक मेमन मुंबई में सिंथेटिक उत्तेजक दवा मेफेड्रोन की आपूर्ति करने वाले सिंडिकेट का हिस्सा है। पुलिस ने पहले सिंडिकेट के पांच कथित सदस्यों- रेहान शेख, शिवा गुप्ता, राजन सुब्रमण्यम, शाहनवाज चिनॉय और सोनू पठान को गिरफ्तार किया था।


पुलिस उपायुक्त नवनाथ धावले ने बताया कि पुलिस टीम अप्रैल से अब तक 25 करोड़ रुपये की कीमत की 12 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स बरामद कर चुकी है। इस रैकेट का खुलासा अप्रैल में हुआ था, जब आरसीएफ पुलिस स्टेशन की एक टीम ने चेंबूर इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध ड्रग्स पेडलर शेख को देखा था। पुलिस ने उसके पास से ड्रग्स बरामद की। पूछताछ के दौरान शेख ने एक अन्य आरोपित का नाम बताया, जिससे वह मेफेड्रोन खरीदता था और फिर उसे चेंबूर इलाके में अपने ग्राहकों को बेचता था। आगे की जांच के बाद, पुलिस ने मई के पहले सप्ताह में तीन और ड्रग पेडलर- शिवा गुप्ता, राजन सुब्रमण्यम और शाहनवाज चिनॉय को पकड़ा। पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर डोंगरी निवासी सोनू पठान का नाम बताया, जो मेफेड्रोन का थोक विक्रेता था। 18 मई को, पुलिस ने पठान को उसके घर से गिरफ्तार किया, जहाँ उन्हें कथित तौर पर 6.6 किलोग्राम मेफेड्रोन मिला, जिसकी कीमत 13 करोड़ रुपये थी। अब तक की गिरफ़्तारियाँ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की धाराओं के तहत की गई हैं। पुलिस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.