Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बिजली कटने की शिकायत मिलने पर आधी रात को निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री
gwalior,   complaints of power cuts,   Energy Minister arrived

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर अलग अंदाज देखने को मिला है। दरअसल, मंत्री तोमर के गृह नगर ग्वालियर में घर के पास वाले इलाके में लंबे समय तक बिजली गुल रही। मंगलवार देर रात शिकायत मिलते ही ऊर्जा मंत्री ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर क्षेत्र के जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

 

दरअसल, ग्वालियर में उमस भरी गर्मी ने वैसे ही लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऐसे में बार-बार के बिजली फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या के चलते होने वाले पॉवर कट ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। ऐसे में मंगलवार देर रात प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के घर के पास बिजली गुल होने की शिकायते पहुंची तो उन्होंने भी बिना समय गवाए आधी रात को ही औचक निरीक्षक करने निकल पड़े। पाताली हनुमान क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान तानसेन नगर ज़ोन में विद्युत आपूर्ति बाधित पाई गई। ऊर्जा मंत्री को स्थानीय लोगों से चर्चा के दौरान जानकारी मिली कि पिछले तीन से चार घंटे से बिजली गुल है। ऐसे में ऊर्जा मंत्री ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) को संस्पेंड करने के निर्देश विद्युत अधिकारियों को दिए। इसके अलावा मंत्री तोमर ने फूलबाग, ट्रांसपोर्ट नगर और मोतीझील जोन का भी औचक निरीक्षण किया। साथ ही, देर रात शहर के सिकंदर कंपू में भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया, ट्रिपिंग रजिस्टर की गहन जांच कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर में उपभोक्ताओं की शिकायतों की स्थिति की जानकारी भी ली। प्रद्युम्न तोमर ने उपभोक्ताओं से मोबाइल पर बात करने के बाद शिकायत समाधान करने के लिए उन्हें आश्वास्त भी किया। वहीं ऊर्जा मंत्री ने विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक नितिन मांगलिक को शहर की विद्युत वितरण व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया है।

 
MadhyaBharat 28 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.