Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
दूसरी बार पिता बने तेजस्वी
kolkata,  Tejashwi became father , second time
कोलकाता । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एक बार फिर पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी राजश्री ने सोमवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया। यह जानकारी खुद तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

 

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा, “सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर भी साझा की।

 

यह खबर आते ही बधाइयों का तांता लग गया। तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर भाई को दोबारा पिता बनने और लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी को पुनः दादा-दादी बनने की बधाई दी।

 

तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद मार्च 2023 में बेटी के रूप में उनकी पहली संतान का जन्म हुआ था।

 

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री पिछले कुछ दिनों से कोलकाता के अस्पताल में भर्ती थीं। तेजस्वी इस दौरान लगातार उनके साथ मौजूद रहे। रविवार को लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी कोलकाता पहुंचे थे।

 

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अस्पताल पहुंचीं और नवजात शिशु को देखा। उन्होंने तेजस्वी यादव को बधाई दी। 
 
MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.