Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
देहरादून के कारोबारी परिवार के मुखिया समेत सात सदस्यों ने की आत्महत्या
chandigarh, Seven members,Panchkula
चंडीगढ़ । हरियाणा के पंचकूला में उत्तराखंड के देहरादून के कारोबारी प्रवीण मित्तल ने अपने परिवार के अन्य छह सदस्यों के साथ आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया है। यह परिवार कुछ समय से पंचकूला में किराये के मकान में रह रहा था। आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बताई जा रही है।

प्रवीण मित्तल देहरादून में टूर एंड ट्रेवल का काम करते थे। इस कारोबार में उन्हें लगातार घाटा हो रहा था। इस वजह से पूरा परिवार परेशान था। बताया गया है कि प्रवीण मित्तल ने परिवार के सदस्यों के साथ सोमवार रात बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनी। रात करीब 11:00 बजे वापस लौटते समय सेक्टर 27 के पास परिवार ने गाड़ी में ही जहर निगल लिया। कुछ राहगीरों ने पुलिस को सड़के किनारे एक गाड़ी के खड़े होने की सूचना दी।

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कार के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई। उसने छह लोगों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बेसुध मिले प्रवीण मित्तल को सेक्टर-6 सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान सभी के मरने की पुष्टि की। यह सूचना मिलते ही डीसीपी हिमाद्री कौशिक, डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अमित दहिया और फॉरेंसिक टीम के अधिकारी पहुंचे।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में परिवार की आत्महत्या की वजह कारोबार में घाटा लग रहा है। मृतकों में प्रवीण मित्तल, पिता देशराज मित्तल, उनकी मां, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल है। पुलिस का कहना है कि पीड़ितों के परिजनों और रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है।



 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.