Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
संसद केवल विधायिका नहीं जनभावना का प्रतिबिंबः उपराष्ट्रपति
new delhi, Parliament  legislature, Vice President

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बार फिर संसद के सर्वोच्च होने की बात दोहरायी। उन्होंने कहा कि भारतीय संसद केवल एक विधायी निकाय नहीं है, बल्कि यह 1.4 अरब लोगों की इच्छाओं का प्रतिबिंब है। यह एकमात्र वैधानिक मंच है जो जनता की भावना को पूरी प्रामाणिकता से दर्शाता है।


उन्होंने कहा, “कार्यपालिका को शासन चलाने के तरीके के बारे में प्राथमिकता प्राप्त है। न्यायपालिका को न्याय प्रणाली के संबंध में प्राथमिकता प्राप्त है, लेकिन संसद को दोनों कारणों से प्राथमिकता प्राप्त है। पहला, उसके पास कानून बनाने का अंतिम अधिकार है। दूसरा, यह कार्यपालिका को जवाबदेह बनाती है। क्योंकि शासन कुछ बुनियादी बातों से परिभाषित होता है: पारदर्शिता, जवाबदेही, और संस्थानों द्वारा हमारे विकास पथ को गति देने के लिए इष्टतम प्रदर्शन।”


उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के सातवें बैच के उद्घाटन अवसर पर युवाओं को संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों पर आधारित एक प्रेरणादायक संबोधन दिया।


धनखड़ ने कहा कि हर नागरिक और संस्था को अपने अधिकार संविधान की सीमाओं में रहकर ही प्रयोग करने चाहिए। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार दिए हैं, लेकिन साथ ही कर्तव्यों का पालन भी अनिवार्य किया है। भारत उन चंद देशों में से है जहां नागरिक अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटा सकते हैं।


राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक विकास जैसे अहम मुद्दों पर उपराष्ट्रपति ने सभी राजनैतिक वर्गों से आग्रह किया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट हों। उन्होंने कहा कि आर्थिक राष्ट्रवाद हर नागरिक की जिम्मेदारी है और इसके अंतर्गत हमें स्वदेशी अपनाना चाहिए व स्थानीय उत्पादों के लिए मुखर होना चाहिए।


उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि इसने राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और जनहित के प्रति हमारे सोचने का तरीका बदल दिया है। आज हम पहले से अधिक राष्ट्रवादी हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शांति तभी स्थायी होती है जब हमारे पास ताकत हो — जिसमें तकनीकी क्षमता, परंपरागत सैन्य बल और जनसमर्थन शामिल है।


धनखड़ ने स्पष्ट किया कि भारत का जन्म 1947 में नहीं हुआ। यह एक प्राचीन राष्ट्र है जिसकी गौरवशाली परंपराएं हजारों वर्षों पुरानी हैं।
इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक एवं विद्वान डॉ. एम. एल. राजा को वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चेयर के लिए नामित किया। डॉ. राजा ने चिकित्सा के साथ-साथ इतिहास, पुरातत्व और शिलालेख विद्या में भी विशिष्ट कार्य किया है। उनके तमिल साहित्यिक योगदानों को तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।


राज्यसभा इंटर्नशिप कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली, उसके मूल्यों और लोकतांत्रिक भावना से परिचित कराने का एक अनूठा अवसर है, जो उनमें उत्तरदायित्व की भावना और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा जगाएगा।

 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.