Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंग्लैड में लिवरपूल एफसी के जीत की खुशी में डूबी भीड़ पर चढ़ा दी का
london,   England,  Liverpool FC

लंदन । इंग्लैंड में लिवरपूल एफसी (फुटबाल टीम) की जीत परेड में भीड़ पर कार चढ़ाने से बच्चों समेत करीब 50 लोग घायल हो गए। क्लब के प्रीमियर लीग खिताब समारोह के आखिर में सिटी सेंटर में टक्कर लगने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। लिवरपूल शहर के लिए खुशी का मौका खौफ में बदल गया। यह वाकया सोमवार शाम लिवरपूल एफसी की प्रीमियर लीग विजय परेड में वाटर स्ट्रीट पर हुआ। इससे अफरा-तफरी मच गई। शहर के बीचों-बीच एक कार पैदल यात्रियों से टकरा गई, जिसमें बच्चों सहित करीब 50 लोग घायल हो गए। सड़क मार्ग से लिवरपूल की दूरी लंदन से 210.9 मील है।

लंदन के अखबार द गार्डियन की खबर के अनुसार, 53 वर्षीय श्वेत ब्रिटिश व्यक्ति को कार का चालक माना जा रहा है। उसे शहर के बीचों-बीच वाटर स्ट्रीट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वाटर स्ट्रीट रॉयल लिवर बिल्डिंग और टाउन हॉल से कुछ मीटर की दूरी पर है। लिवरपूल के हजारों प्रशंसक अपने क्लब की प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर थे। भीड़ को रौंदने की सूचना पाकर आपातकालीन सेवा के अधिकारी और कर्मचारी शाम करीब 6 बजे वाटर स्ट्रीट पर पहुंचे।

नॉर्थ वेस्ट एम्बुलेंस सेवा ने देररात प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि 27 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक बच्चे सहित दो घायलों को गंभीर चोट आई है।घटनास्थल पर 20 मरीजों का इलाज किया गया। कुल चार बच्चे घायल हुए। मर्सिडेस पुलिस की एसीसी जेनी सिम्स ने इसे आतंकवादी घटना मानने से इनकार कर दिया। प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने पीड़तों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

इस परेड में शामिल 55 वर्षीय लेस विंसपर ने कहा कि कार की टक्कर से एक व्यक्ति हवा में 20 फीट ऊंचाई पर उछल कर दूर गिरा। इस दौरान कार लोगों को रौंदते हुए निकल गई। विंसपर के दोस्त क्रेग स्टीवर्ड ने कहा कि चारों ओर अराजकता थी। डर से कांप रहे बच्चे रो रहे थे। इस परेड का सपरिवार हिस्सा रहे बीबीसी रिपोर्टर मैट कोल के अनुसार, चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी। अचानक एक गहरे नीले रंग की कार भीड़ को चीरते हुए आगे निकल गई। लिवरपूल सिटी क्षेत्र के मेयर स्टीव रोथरम ने कहा कि उनकी संवेदनाएं सभी पीड़ितों के साथ हैं।

लिवरपूल टाउन हॉल इंग्लैंड के मर्सीसाइड के लिवरपूल शहर में स्थित एक ऐतिहासिक इमारत है। यह डेल स्ट्रीट, कैसल स्ट्रीट और वॉटर स्ट्रीट के जंक्शन पर हाई स्ट्रीट में स्थित है. टाउन हॉल का उपयोग लिवरपूल सिटी काउंसिल के लिए एक बैठक स्थल और विभिन्न सार्वजनिक समारोहों के लिए किया जाता है. यह एक महत्वपूर्ण वास्तुकला स्थल है और लिवरपूल में एक प्रमुख आकर्षण है. लंदन से लिवरपूल कितनी दूर है? लंदन और लिवरपूल के बीच की दूरी 194 मील है। सड़क मार्ग से दूरी 210.9 मील है।

 

 

 

 

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.