Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
umaria, Two bike riders died , horrific road accident

उमरिया ।  जिले से गुजरने वाली नेशनल हाइवे 43 के नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत करकेली-नोरोज़ाबाद के बीच ग्राम धनवार के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा के नजदीक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्‍कर मारी दी। जिसमें प्यारेलाल पुत्र रामपति बैगा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम ओदरी थाना पाली की मौके पर मौत हो गई है वहीं उसके साथ बाइक पर सवार दूसरे साथी बिसाहू पुत्र मैकू बैगा निवासी ग्राम मढा गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा था, उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों अपने रिश्तेदार के घर ग्राम अमड़ी आ रहे थे।

 

नौरोजाबाद टी आई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम धनवार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टककर मार दी तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची वहां ग्राम ओदरी निवासी प्यारे लाल बैगा कि मौत हो चुकी थी और उसका साथी बिसाहू गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसको जिला अस्पताल भेजा गया और बाइक को किनारे रखवा दिया गया है, लेकिन दूसरे घायल बिसाहू की भी जिला अस्पताल पहुँचने के पहले मौत हो गई है। प्यारे लाल के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम नौरोजाबाद मे और बिसाहू के शव का पोस्टमार्टम उमरिया जिला अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घटना स्थल को देखने से प्रथम दृष्टया ठोकर मारने वाला वाहन कार जैसे प्रतीत हो रहा है, अभी कार्रवाई की जा रही है।

MadhyaBharat 27 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.