Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का हवाई हमला
Russian air strikes , Ukraine

कीव (यूक्रेन) । रूस और यूक्रेन में शांति और सुलह की उम्मीदों के बीच दोनों के आसमान पर गरजते रॉकेट और मिसाइलों के हमलों में रक्त बहने के सिवा कुछ भी हासिल नहीं हो रहा। शांति और संघर्ष विराम के वैश्विक प्रयास बेअसर हो रहे हैं। इसका असर एकमात्र यह हुआ है कि दोनों ने एक-दूसरे के युद्धबंदियों का आदान-प्रदान शुरू कर दिया है। लेकिन हमले जारी हैं। रूस ने रात को यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाया गया। हमले में 12 लोग मारे गए और कम से कम 79 घायल हो गए।

द कीव इंडिपेंडेंट अखबार के अनुसार, रूस ने 25 मई की रात कीव और अन्य यूक्रेनी क्षेत्रों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इसमें तीन बच्चों सहित 12 लोग मारे गए और कम से कम 79 घायल हो गए। रूस के आंतरिक मंत्री इहोर क्लिमेंको ने टेलीग्राम पर इसकी पुष्टि की। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, रूस ने रात भर में 69 मिसाइलें और 298 ड्रोन दागे। वायु सेना ने बताया कि 45 क्रूज मिसाइलों को मार गिराया गया और 266 ड्रोन को बेअसर कर दिया गया। हमले में 22 स्थानों पर भारी नुकसान हुआ।यह हमला पूरे युद्ध के दौरान कीव पर सबसे भारी रूसी हमलों में से एक के एक रात बाद हुआ। यह हमला कीव दिवस से पहले किया गया। कीव दिवस पर आज यूक्रेन में अवकाश है।

इस हमले में कीव, जाइटॉमिर, खमेलनित्सकी, टेरनोपिल, निप्रॉपेट्रोस, मायकोलाइव, ओडेसा, खारर्किव, चेर्निहाइव, चर्कासी, सुमी, पोल्टावा क्षेत्रों में 80 से अधिक आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विदेशमंत्री एंड्री सिबिहा ने हमले की निंदा की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर युद्ध विराम के लिए और दबाव बनाने का आह्वान किया। स्टेट इमरजेंसी सर्विस के अनुसार, जाइटॉमिर ओब्लास्ट में 8, 12 और 17 साल की उम्र के तीन बच्चों की मौत हो गई। कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर आश्रय लेने की सलाह दी। इसके बाद सैकड़ों लोगों मेट्रो स्टेशनों पर सारी रात गुजारी।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एक ड्रोन का मलबा राजधानी के होलोसिव्स्की जिले में एक छात्र छात्रावास परा गिरा। इसक बाद छात्रावास में आग लग गई। प्रशासन के अनुसार, हमले में शेवचेनकिव्स्की जिले में एक व्यापार केंद्र क्षतिग्रस्त हो गया। सुमी ओब्लास्ट में कोनोटोप के मेयर आर्टेम सेमेनीखिन ने कहा कि रूस का रात भर का हमला "संभवतः द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से हमारे शहर पर सबसे बड़ा और संयुक्त हमला था।"

स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि ड्रोन और मिसाइलों ने चेर्निहिव शहर और उसके आस-पास के कई इलाकों को भी निशाना बनाया। भंडारण सुविधाओं और गैर-आवासीय इमारतों में आग लग गई। आग 1,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैल गई। यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस ने बताया कि दक्षिणी शहर मायकोलाइव में एक ड्रोन पांच मंजिला आवासीय इमारत से टकरा गया। गवर्नर वियाचेस्लाव नेहोडा के अनुसार, पश्चिमी शहर टेरनोपिल में एक कलिब्र क्रूज मिसाइल ने एक औद्योगिक सुविधा को तहस-नहस कर दिया।


द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रूस ने सप्ताहांत में यूक्रेन पर युद्ध के अपने सबसे बड़े ड्रोन और मिसाइल हमले को अंजाम दिया है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि हमले से पता चलता है कि मॉस्को को युद्धविराम में कोई दिलचस्पी नहीं है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने हमलों को इस बात का और सबूत बताया कि "रूस इस युद्ध को खींच रहा है और हर दिन हत्याएं कर रहा है।" उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव बढ़ाने का आह्वान किया है।

कीव पोस्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस व्यवहार से नाखुश हैं। अमेरिका नए प्रतिबंधों पर विचार कर रहा है। उधर, अब तक दोनों देश 1,000-1,000 कैदियों की अदला-बदली कर चुके हैं। बावजूद इसके आजोव ब्रिगेड के बंदियों और 2014 से बंदी बनाए गए राजनीतिक कैदियों के बारे में सवाल बने हुए हैं।

MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.