Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में जल-जंगल-जमीन बचाने कांग्रेस की 'न्याय पदयात्रा' शुरू
raipur, Congress

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने जल, जंगल, जमीन और खनिज संसाधनों की रक्षा के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 'न्याय पदयात्रा' का आयोजन किया गया है, जो आज 26 मई से किरंदुल से प्रारंभ हुई।

यह पदयात्रा कुल 40 किलोमीटर लंबी होगी और 29 मई को दंतेवाड़ा में समापन होगा। अंतिम दिन दंतेवाड़ा कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर पदयात्रा को समाप्त किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह यात्रा क्षेत्र के आदिवासी और स्थानीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए निकाली जा रही है।

खनिज संपदाएं पूंजीपतियों को सौंपने का विरोध

कांग्रेस का आरोप है कि बस्तर क्षेत्र की चार प्रमुख लौह अयस्क खदानें निजी कंपनियों को सौंप दी गई हैं, जिससे इलाके में अवैध खनन की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इस कदम से आदिवासियों के जल-जंगल-जमीन पर खतरा मंडरा रहा है। दीपक बैज ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कई मामले सामने आने की आशंका है, जिसे रोकने के लिए यह जनजागरूकता यात्रा निकाली गई है।

जनता को जोड़ने की रणनीति

पदयात्रा का उद्देश्य केवल विरोध नहीं, बल्कि स्थानीय जनता को इस मुद्दे से जोड़कर उनके अधिकारों की रक्षा करना भी है। कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की खनिज नीतियों के खिलाफ एक मजबूत आवाज़ खड़ी करने की कोशिश कर रही है।

 

MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.