Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
‘गाेगाेई की पत्नी पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर’ रिपुन बोरा का यह बयान चौंकाने वाला : मुख्यमंत्री
guwahati, Ripun Bora

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने "चौंकाने वाला कबूलनामा" किया है। सरमा का दावा है कि बोरा ने स्वीकार किया कि गोगोई की ब्रिटिश नागरिक पत्नी पाकिस्तान सरकार की पेरोल पर थीं। 

 

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह खुलासा “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर और चिंताजनक” है। उन्होंने सोमवार को कहा कि एक ऐसे व्यक्ति की उपस्थिति, जो कथित रूप से भारत विरोधी देश से जुड़ा हो, एक मौजूदा सांसद के परिवार में होना देश की संस्थाओं की अखंडता के लिए खतरा है। 

 

सरमा ने जानकारी दी कि इस मामले में रिपुन बोरा का बयान दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि “राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।”

 

उधर, कांग्रेस पार्टी ने रविवार को इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि यह मुख्यमंत्री सरमा की राजनीतिक असुरक्षा का नतीजा है, जो उन्हें 2026 के विधानसभा चुनावों को लेकर सता रही है।

 

राज्य की कांग्रेस इकाई का कहना है कि सरमा को आशंका है कि अगर पार्टी गौरव गोगोई को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाती है तो भाजपा को सत्ता से बाहर होना पड़ सकता है।

 

जिस रिपुन बोरा के बयान का हवाला सरमा दे रहे हैं, उन्होंने खुद मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सरमा गौरव गोगोई को अपना मुख्य प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जोरहाट से गोगोई की जीत और लोकसभा में लगातार दूसरी बार विपक्ष के उपनेता बनने से उनकी राजनीतिक हैसियत बढ़ी है, जिससे मुख्यमंत्री की बेचैनी और बढ़ गई है।

 

रिपुन बोरा ने यह भी सवाल उठाया कि इस मामले की जांच करने वाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) सिर्फ असम तक सीमित है और न तो पाकिस्तान और न ही भारत में उसके दूतावास की जांच करने का अधिकार रखती है।

 

रिपुन बोरा ने गौरव गोगोई को सलाह दी कि वे सोशल मीडिया या किसी अन्य माध्यम से मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब न दें, बल्कि जरूरत होने पर केवल जांच एजेंसियों के समक्ष ही अपनी बात रखें। 

MadhyaBharat 26 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.