Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस ने झीरम हत्याकांड की 12 वीं बरसी पर शहादत स्थल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
jagdalpur, Congress paid tribute, martyrdom site

जगदलपुर । बस्तर जिले के दरभा जनपद पंचायत क्षेत्र के झीरम घाटी में देश के सबसे बड़े नक्सली हमलों में से एक झीरम हत्याकांड की 12 वीं बरसी पर आज 25 मई की सुबह शहीदों को श्रद्धांजलि देने झीरम घाटी में बने शहीद स्मारक एवं झीरम घाटी के जंगल में पहुंचकर श्रृद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, राजमन बेंजाम एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्तताओं ने शहादत स्थल पहुंचे और दोनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं राजीव भवन जगदलपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने झीरम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दाैरान प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह,जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
आज से ठीक 12 वर्ष पहले 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा सुकमा जिले से वापसी के दाैरान बस्तर जिले की झीरम घाटी में देश का सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ था। इस नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई बड़े नेताओं में तत्कालीन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार पटेल बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, वरिष्ठ नेता उदय मुदलियार सहित 30 लोगों की नक्सलियाें ने हत्या कर दी गई थी।
MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.