Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मुस्लिम युवक ने चांटा मारकर तिलक लगाने से मना किया
ratlam, Muslim youth slapped , apply tilak
रतलाम । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा नगर में मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू जागरण मंच के नगर संयोजक को तिलक लगाकर आने पर चांटा मारने के मामले में सर्व हिंदू समाज ने शनिवार को आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।


दरअसल शुक्रवार की शाम हिंदू जागरण मंच के नगर संयोजक सूरज महावर को आसिम पुत्र सलीम कुरैशी ने थप्पड़ मार दिया था। आसिम पर आरोप है कि उसने तिलक लगाकर आने की बात पर यह किया और उसे धमकाया कि मुस्लिम मोहल्ले में तिलक लगाकर आए तो गोली मार दी जाएगी। हिंदू संगठनों के विरोध व घटना को लेकर रात भर पुलिस जावरा में अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात रही। पुलिस के अधिकारी लगातार घूमते रहे।


घटना के विरोध में सर्व हिंदू समाज के सैकड़ों लोग शनिवार को घंटाघर चौराहे पर एकत्र होकर रैली निकालते हुए सीएसपी कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने, उन पर रासूका लगाने की मांग करते हुए एसपी और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सीएसपी ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में आरोपियों के मोबाइल ट्रेस करने, आरोपियों के घर से हथियार जब्त करने, लव जिहाद, लैंड जिहाद, अवैध ड्रग और हथियार तस्करी रोकने की अपील भी की गई।


हिन्दू समाज ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि आरोपियों के मोबाइल ट्रेस कराया जाए, ताकि यह पता चल सके कि उनके तार किस-किस से जुड़े है। आरोपियों के मकान पूर्व रूप से ध्वस्त किए जाएं। उन पर रासूका की कार्रवाई हो। आरोपी के घर की तलाश लेकर हथियार जब्त की जाए। असामाजिक संगठन के लोगों द्वारा रात्रि में बाजारों में चाय की होटलों, मस्जिदों, ईमामबाडों पर झुंठ बनाकर बैठे रहते है। हिंदू समाज की मां-बहन को आते-जाते छेड़ते है। ऐसे लोगों का पता लगाकर कर कार्रवाई की जाए।


जावरा सीएसपी दुर्गेश आर्मों ने बताया कि समाजजनों ने ज्ञापन सौंपा है। जो मांगे रखी है, उनका विधि सम्मत निराकरण किया जाएगा। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना ना हो। क्षेत्र में बाहरी लोगों की भी जांच की जा रही है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक हिरासत में है।

 

MadhyaBharat 25 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.