Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भगवान बाहुबली की मूर्ति पर जूते पहनकर बैठा मुस्लिम युवक
dewas,  Muslim youth sits , Lord Bahubali
देवास । मध्य प्रदेश के देवास जिले में सोनकच्छ के समीप गंधर्वपुरी स्थित पुरातत्व विभाग के संग्रहालय में भगवान बाहुबली की मूर्ति पर जूते पहनकर बैठने और उस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करने की घटना ने धार्मिक समुदायों में आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि एक मुस्लिम किशोर ने भगवान बाहुबली की मूर्ति का अपमान कर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की, जिससे जैन और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।


सर्व हिंदू समाज की शिकायत पर शुक्रवार को सोनकच्छ थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किशोर ने अपनी इंस्टाग्राम आइडी मतीन बोस 786 पर यह आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की थी। घटना के बाद से समाज में रोष व्याप्त है। धार्मिक संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है।


पुलिस के अनुसार, गंधर्वपुरी क्षेत्र पुरातात्विक दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यहां की खुदाई में जैन तीर्थंकरों की कई प्राचीन मूर्तियां मिली थीं, जिन्हें पुरातत्व विभाग द्वारा बनाए गए संग्रहालय में रखा है। हालांकि, स्थानीय समाज का आरोप है कि विभाग द्वारा इस संग्रहालय की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लापरवाही के चलते कोई भी व्यक्ति संग्रहालय में बेरोकटोक प्रवेश कर सकता है। जैन समाज द्वारा बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद संग्रहालय और धरोहरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। समाज की मांग है कि प्राचीन मूर्तियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए और दोषी के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई हो।

 

MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.