Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अतिक्रमण हटाने गए थाना प्रभारी पर त्रिशूल से हमला
guna,  police officer ,attacked with a trident

गुना । मध्य प्रदेश में पुलिस पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे है। ताजा मामला गुना जिले के मधुसूदनगढ़ में सामने आया है। यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासन और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक बुजुर्ग ने थाना प्रभारी पर त्रिशूल से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। टीआई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार लिया है।

 

 

यह घटना मक्सूदनगढ़ ब्लॉक की है। दरअसल, मधुसुदनगढ़ में नया बस स्टैंड बनना है। गणेशपुरा गांव की 3 हेक्टेयर जमीन बस स्टैंड के लिए दी गई है। दो परिवारों ने इस जमीन पर कब्जा किया हुआ है। 6 बीघा जमीन पर लेखराज का परिवार और एक बीघा जमीन पर रघुवीर ढीमर के परिवार का अतिक्रमण है। इन दोनों परिवार के यहां करीब 30 मकान हैं। शनिवार को राघौगढ़ एसडीएम विकास कुमार आनंद, एसडीओपी विवेक अष्ठाना सहित राजस्व, पुलिस की टीम बस स्टैंड के लिए दी गई जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। प्रशासन जेसीबी से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इस दाैरान अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम को देखकर एक बुजुर्ग त्रिशूल ले आया। वह त्रिशूल को घुमाते हुए टीम की ओर बढ़ने लगा। वह अपनी झोपड़ी टूटने से नाराज था। पुलिस बल ने उसे रोकने की कोशिश की तो त्रिशूल लेकर हमला करने दौड़ने लगा। इसी दौरान जामनेर टीआई सुरेश कुशवाह के हाथ में त्रिशूल लग गया। उंगलियों में फ्रैक्चर हुआ है। थाना प्रभारी घायल काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।


इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बुजुर्ग त्रिशूल घूमाता दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया, बस स्टैंड के लिए जमीन आवंटित की गई है। यहां रह रहे लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। आज प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 
MadhyaBharat 24 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.