Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजनीतिक इच्छाशक्ति खुफिया जानकारी और सेना की मारक क्षमता ने बनाया ऑपरेशन सिंदूर को सफलः गृहमंत्री
new delhi, Political will, Home Minister

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के तीन प्रमुख कारण बताए। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन प्रधानमंत्री की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति, खुफिया एजेंसियों से मिली सटीक जानकारी और भारतीय सेना की जबरदस्त मारक क्षमता के तालमेल से संभव हुआ। इन तीनों के एकसाथ आने से देश ने दशकों से चल रहे पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद का निर्णायक उत्तर दिया।

अमित शाह ने आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक बीएसएफ दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। शाह ने बीएसएफ के अलंकरण समारोह 2025 और ‘रुस्तमजी स्मृति व्याख्यान’ को संबोधित करते हुए अर्धसैनिक बल के साहस और समर्पण को सलाम किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना आज विश्व के सामने अद्वितीय वीरता का उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसी साहस का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर।

गृहमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो गया है। आतंकी ठिकानों पर हमले पर पाकिस्तान की सेना ने जवाबी कार्रवाई की। आतंकवादियों के जनाजों में पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी शामिल हुए। इनसे स्पष्ट हो गया कि भारत में होने वाले आतंकी हमले पाकिस्तान प्रायोजित हैं। भारतीय सेना ने न केवल आतंकियों के नौ ठिकाने नष्ट किए बल्कि उनके दो मुख्यालय भी ध्वस्त किए।

गृहमंत्री ने सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कार्यक्रम में कहा, “भारत अब जवाब देता है। हम केवल आतंकी ठिकानों पर हमला करते हैं, पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नहीं छूते। यह भारत की परिपक्व नीति और स्पष्ट इरादे का प्रमाण है।” गृहमंत्री ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बीएसएफ की भूमिका को याद करते हुए कहा कि बांग्लादेश को कभी नहीं भूलना चाहिए कि उनके स्वतंत्रता संघर्ष में बीएसएफ के जवानों ने बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उस युद्ध को भारत पर थोपा गया था लेकिन बीएसएफ ने अपनी वीरता से न केवल देश की सीमाएं सुरक्षित कीं, बल्कि एक नए राष्ट्र के गठन में भी अहम भूमिका निभाई।

अमित शाह ने बीएसएफ के गठन का उल्लेख करते हुए बताया कि 1965 के युद्ध के बाद जब सीमाओं की पहचान की गई, तो शांतिकाल में भी 100 प्रतिशत सुरक्षा देने वाली एक फोर्स की आवश्यकता महसूस हुई। इसी से बीएसएफ का जन्म हुआ। इसके पहले महानिदेशक के रूप में के.एफ. रुस्तमजी नियुक्त हुए। वे भारत में पहले सीमाओं के संरक्षक बने। बीएसएफ को बांग्लादेश और पाकिस्तान जैसी सबसे कठिन सीमाओं की जिम्मेदारी दी गई और उसने उसे बखूबी निभाया।

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.