Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंडिगो की फ्लाइट को पाकिस्तान ने नहीं दी थी अपने वायु क्षेत्र में घुसने की इजाजत
new delhi, Pakistan , airspace

नई दिल्ली । नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को खुलासा किया है कि नई दिल्‍ली से श्रीनगर जा रही ‘इंडिगो’ की ‘ए321 नियो’ फ्लाइट को खराब मौसम में फंसने के बावजूद अपने हवाई क्षेत्र में घुसने की इजाजत नहीं दी थी। इसके चलते विमान में सवार 220 से ज्‍यादा यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई थी। इस विमान में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 5 सांसद भी सवार थे। हालांकि, राहत की बात रही कि विमान सुरक्षित रूप से श्रीनगर एयरपोर्ट पर लैंड कर गया।

 

डीजीसीए ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नई दिल्‍ली से श्रीनगर जा रहे ‘इंडिगो’ एयरलाइन के चालक दल के सदस्यों ने बुधवार को खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान हवाई क्षेत्र में प्रवेश का अनुरोध किया था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए डीजीसीए ने कहा कि विमान में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, विमान का आगे का हिस्सा ‘‘नोज रेडोम’’ क्षतिग्रस्त हो गया है। डीजीसीए ने कहा कि विमान के खराब मौसम की चपेट में आने की घटना की जांच विमानन नियामक कर रहा है।


डीजीसीए ने बताया कि इंडिगो के चालक दल के बयान के अनुसार उन्होंने मार्ग पर खराब मौसम के कारण वायुसेना के उत्तरी नियंत्रण (आईएएफ) से बाईं ओर (अंतरराष्ट्रीय सीमा) जाने का अनुरोध किया था, हालांकि इसे मंजूरी नहीं दी गई। बाद में चालक दल ने खराब मौसम से बचने के लिए लाहौर से अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए संपर्क किया, लेकिन उसे भी अस्वीकार कर दिया गया। विमानन नियामक के अनुसार चालक दल ने शुरू में वापस लौटने का प्रयास किया, लेकिन जब वे तूफानी बादलों के करीब थे, तो उन्होंने खराब मौसम में ही आगे बढ़ने का फैसला किया। इसके बाद पायलट ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर हवाई यातायात नियंत्रण को “आपातकाल” की सूचना दी, जिसके बाद विमान सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कर गया। 

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.