Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
narayanpur, 27 Naxalites, identified

नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के गोटेर मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। इन पर 12 करोड़ 33 लाख रुपये का इनाम था। संगठन के महासचिव और शीर्ष नक्सली लीडर नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू पर 10 करोड़ रुपये का इनाम था। अकेले छत्तीसगढ़ सरकार ने उस पर एक करोड़ का इनाम घोषित किया था। मारे गए नक्सलियों में से दो आंध्र प्रदेश और तीन तेलंगाना के थे, बाकी सभी बस्तर संभाग के सात जिलाें में से थे। 25 लाख का इनामी जंगू नवीन उर्फ मधु भी मारा गया है। मधु आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले का निवासी था।

 

इसके साथ ही मारे गए नक्सलियों में संगीता, भूमिका, रोशन, सोमली पर 10-10 लाख रुपये का इनाम था। उगेन्द्र उर्फ विवेक, उंगा उर्फ नवीन, बुच्ची उर्फ बसंती, बीमे उर्फ भीमे, रवि वंडो, गीता, जुगो, विज्जा, छोटी, कोसी, ईडमे, सूर्या, कोसा, राजू, बदरू, मंडको, राजेश सहित 21 नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस अभियान में एक महासचिव, पोलित ब्यूरो सदस्य, एक डीकेएसजेडसीएम, चार सीवाइपीसीएम, तीन पीपीसीएम, 18 पीएम पीएलजीए कंपनी नंबर-7 के सदस्य मारे गये हैं। इन पर छत्तीसगढ़ सरकार ने कुल 3.33 करोड़ का इनाम घोषित किया था।

 

सीपीआई (माओवादी) महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू और डीकेएसजेडसी व पीएलजीए (पीपुल्स लिबरिला गुरिल्ला आर्मी) के अन्य वरिष्ठ कमांडरों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद डीआरजी टीमों ने अबूझमाड़ के जंगलों में यह अभियान शुरू किया था। इस बड़े अभियान में नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के सुरक्षाबलों ने हिस्सा लिया था। सर्चिंग अभियान के दौरान 27 नक्सलियों के शव बरामद हुए। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ। इसमें तीन एक-47, चार एसएलआर, छह इंसास, एक कार्बाइन, बीजीएल लांचर, दो राकेट लांचर, दो 12 बोर, एक देशी पिस्तोल और दो भरमार बंदूक बरामद हुआ हैं।

 
नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू की माैजूदगी में की गई ये पांच बड़ी वारदातें की गईं-
-वर्ष 2004- कोरापुट शस्त्रागार लूट : तीन लोग मारे गए थे और लगभग 50 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक हथियार लूटे गए थे। 
-वर्ष 2005- जहानाबाद जेल ब्रेक : इस घटना में नक्सलियों और कुख्यात अपराधियों सहित 389 कैदी फरार हो गए थे।
-वर्ष 2010- दंतेवाड़ा हमला : इस हमले में 76 सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) जवान बलिदान हो गए थे।
-वर्ष 2013- बस्तर का झीरम घाटी हमला : छत्तीसगढ़ के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित 27 लोग मारे गए थे।
-वर्ष 2018- आंध्र प्रदेश के विधायकों की हत्या : इसमें तेलुगु देशम पार्टी के विधायक किदारी सर्वेश्वर राव की हत्या की गई थी।

27 नक्सलियों की शिनाख्त 12 करोड़ 18 लाख के इनामी के रूप में हुई-
1. 70 वर्षीय नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज उर्फ बीआर दादा उर्फ गगन्ना उर्फ प्रकाश उर्फ कृष्णा उर्फ विजय उर्फ दारापू नरसिंम्हा रेड्डे निवासी जियानपेता, कोताम्बली, श्रीकाकुलम, साकिन जियन्नापेटा थाना एवं मंडल कोटाबोमल जिला-श्रीकाकुलम आंध्र प्रदेश, पद -सी.सी.एम-महासचिव सीपीआई माओवादी, इनामी 10 करोड़ रूपये अन्य सभी राज्यों को मिलाकर।
2. 45 वर्षीय जंगू नवीन उर्फ मधु निवासी जिला प्रकाशम आन्ध्रप्रदेश, पद-डी.के.एस.जेड.सी.एम., सी.सी. सदस्य, सी.आर.बी. सदस्य 25 लाख रूपये का इनामी।
3. 35 वर्षीय संगीता निवासी तेलंगाना, पद-सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 10 लाख रूपये का इनामी।
4. 35 वर्षीय भूमिका निवासी तेलंगाना, पद-सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 10 लाख रूपये का इनामी।
5. 35 वर्षीय रोषन उर्फ टीपू उर्फ महेश उर्फ अनित उर्फ चंदर मोड़ियाम निवासी पेद्दाकोरमा थाना गंगालूर जिला बीजापुर पद-सी.वाय.पी.सी., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 कमाण्डर, 10 लाख रूपये का इनामी।
6. 30 वर्षीय सोमली उर्फ सजन्तिन उर्फ हिडमे कुर्साम पति रोषन उर्फ टीपू निवासी ग्राम पमरा थाना भैरमगढ़, पद-सी.वाय.पी.सी. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 डिप्टी कमाण्डर,10 लाख रूपये का इनामी।
7. 30 वर्षीय उगेन्द्र उर्फ विवेक निवासी तेलंगाना पद-पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
8. 25 वर्षीय उंगा उर्फ नवीन उर्फ गुड्डु माडवी निवासी ग्राम सलाम थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद-पी.पी.सी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
9. बुच्ची उर्फ बसंती उर्फ रामे मुचाकी उम्र 25 वर्ष, पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.पी.सी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य
ईनामी 8 लाख रूपये।
10. 25 वर्षीय बीमे उर्फ भीमे उर्फ मासे माडवी पति लालसू उडसा निवासी ग्राम कोमट पल्ली थाना पामेड जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
11. 25 वर्षीय रवि वण्डो निवासी ग्राम डोकूर थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
12. 25 वर्षीय गीता निवासी कोंटा क्षेत्र दक्षिण बस्तर पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।
13. 25 वर्षीय जुगो उर्फ जमुना पोडियाम निवासी ग्राम कोटमेटा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।

14. 23 वर्षीय विज्जा उर्फ लालसू उरसा निवासी ग्राम उर्राम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।
15. 23 वर्षीय छोटी उर्फ रेशमा पोडियाम निवासी, ग्राम पोटेम थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।
16. 23 वर्षीय कोसी उर्फ क्रांति माडवी निवासी ग्राम गोंदूम थाना किस्टाराम जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये की इनामी।
17. 25 वर्षीय ईडमे उर्फ सनकी मुचाकी निवासी ग्राम गुच्चापुरम थाना पामेंड जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
18. 22 वर्षीय सूर्या उर्फ संतु ताती निवासी ग्राम करका थाना गंगालूर जिला बीजापुर, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
19. 32 वर्षीय कोसा उर्फ नागेश होड़ी निवासी ग्राम बडमा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, पद - पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
20. 22 वर्षीय राजू ओयाम निवासी इन्द्रावती एरिया, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
21. 26 वर्षीय बदरू ओढ़ी निवासी पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
22. 30 वर्षीय मंडको उर्फ सरिता निवासी ग्राम मरकाबेडा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, पद-पी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
23. 35 वर्षीय राजेश तेलम उर्फ जिला निवासी पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम. पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
24. 25 वर्षीय आयते उर्फ रागो वेको निवासी दक्षिण बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
25. 20 वर्षीय कल्पना अवलम उर्फ एडो निवासी पश्चिम बस्तर क्षेत्र पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपयेकी इनामी।
26. 30 वर्षीय नंदू उर्फ निलेश मण्डावी निवासी ग्राम साकिन कोलाय थाना कोंटा जिला सुकमा, पद-पी.एम., पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य, 8 लाख रूपये का इनामी।
27. 25 वर्षीय सुनील निवासी ग्राम बोण्डोस थाना ओरछा जिला नारायणपुर, पद-पी.एम.,पी.एल.जी.ए. कम्पनी नम्बर 7 सदस्य,8 लाख रूपये का इनामी।

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.