Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भाजपा नेता मनोहर धाकड़ पर एफआईआर दर्ज
mansour, FIR lodged, BJP leader Manohar Dhakad
मंदसौर । मंदसौर जिले के बीजेपी नेता मनोहरलाल धाकड़ के अश्लील वीडियो मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें मनोहर लाल आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आए थे। बीजेपी नेता बीच सड़क पर महिला के साथ अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो यह वीडियो भानपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे का होना पाया गया।

भानपुरा टीआई आर सी दांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक वीडियो वायरल होना संज्ञान में आया, जिसके बाद वीडियो की जांच की गई। वीडियो 13 मई की रात भानपुरा थाना क्षेत्र का था। वीडियो में कार क्रमांक एमपी 14 सीसी 4782 में से एक महिला और मनोहर लाल धाकड़ आपत्तिजनक स्थिति में उतरते दिखाई दे रहे है। इसके आगे बीच सड़क पर अश्लील कृत्य करते हुए दिखाई दिए। वीडियो इतना अश्लील और आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक भी नहीं किया जा सकता है। पुलिस ने मनोहर धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति पर धारा 296,285,3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज किया है, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं अश्लील वीडियो सामने आने के बाद जब मनोहर लाल धाकड़ से उनका पक्ष जानना चाहता तो उनका फोन लगातार बंद मिला। रतलाम रेंज के डीआईजी मनोज सिंह ने कहा था कि एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सम्भवतः 8 लेन का है। यह सड़क अभी नई बनी है, किसी भी सार्वजनिक स्थान पर इस तरह का कृत्य निंदनीय है। हो सकता है आगे जाकर मामला सीरियस हो जाए।
 
बता दें कि मंदसौर के बनी गांव के रहने वाले मनोहर धाकड़ की पत्नी वार्ड क्रमांक-8 से जिला पंचायत सदस्य है। भाजपा नेता की शर्मनाक करतूत का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। कांग्रेस ने इसे लेकर जमकर हमला बोला। मंदसौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अखबार की कटिंग और मनोहर लाल धाकड़ के फोटो बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ शेयर कर लिखा कि ‘भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा” उन्होंने लिखा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके आगे उन्होंने कुछ जिलों का जिक्र भी किया। इधर, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। वे बीजेपी के प्राथमिक सदस्य नहीं है। ऑनलाइन सदस्य के रूप में पार्टी से जुड़े हो सकते है। वहीं जिला अध्यक्ष ने जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
 
MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.