Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
विवाह समारोह में पहुँचे मुख्यमंत्री का ढोल-मांदल की थाप पर हुआ स्वागत
jhabua,   Chief Minister,   drums and mandal

झाबुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित नोतरा समारोह में सम्मिलित होने के लिए शुक्रशार काे जिले के रानापुर जनपद क्षेत्र के ग्राम दोतड़ पहुंचे, जहां जिले की जनजातीय परंपरानुसार ढोल मांदल की थाप के बीच उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हैलिकॉप्टर से जिला मुख्यालय के समीप गोपालपुरा हवाई पट्टी आए जहां केबिनेट मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित नोतरा समारोह में भाग लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के रानापुर जनपद क्षेत्र के ग्राम दोतड़ पहुंचे, जहां जिले की जनजातीय परंपरानुसार ढोल मांदल बजाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भानू भूरिया के पुत्र राजवीर को उनके विवाह के अवसर पर नोतरा एवं उपहार भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वय महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया एवं नागरसिंह चौहान, भानु भूरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित विवाह में भाग लेने आए मेहमान एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

ग्राम दोतड़ पहुंचने के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हैलिकॉप्टर से गोपालपुरा हेलीपेड पहुँचे थे, जहां पर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया, संभागायुक्त इंदौर, दीपक सिंह, आई जी, अनुराग, झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना, डी आई जी, निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल एवं जनप्रतिनिधिगणों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया गया।

 

गोपालपुरा हवाईपट्टी पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अन्य ग्रामीणों ने पारंपरिक रूप से ढोल मांदल के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के यात्रा मार्ग में पड़ने वाले ग्रामों नल्दी बड़ी, भोयरा एवं गवसर में भी बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण जनों ने ढोल माँदल की थाप पर पुष्प मालाओं से यादव का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा ढोल माँदल दलों को अपनी ओर से भेंट भी दी गई।

MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.