Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टेबिल टेनिस खेलकर लौट रहे जेपी कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत
guna, JP College student ,suspicious circumstances

गुना । गुना जिले के राघौगढ़ स्थित जेपी इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर के छात्र शोभित जैन की संदिग्ध मौत हो गई है।

जानकारी सामने आई है कि बीना की वीर सावरकर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय शोभित पुत्र स्व. सतीश कुमार जैन बीती रात कॉलेज परिसर में ही टेबिल टेनिस खेलकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। तभी अचानक चक्कर आने की वजह से जमीन पर गिर गया। शोभित के साथी छात्रों ने बताया कि उसे तुरंत कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने के बाद गेल स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, हालांकि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने भी परीक्षण उपचार शोभित जैन को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। गुना जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया।

इस मामले की जानकारी मिलते ही बीना से गुना पहुंचे शोभित के परिजनों ने कॉलेज में अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 1500 छात्र वाले विशाल परिसर में प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं है। शोभित के परिजनों ने दावा किया कि उन्हें छात्रों से पता चला है कि कॉलेज में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर भी लीक हो रहा है। बीपी नापने की मशीन भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकी थी, उसे मुश्किल से तलाशा गया।

बताया जा रहा है कि शोभित के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। शोभित के परिवार में दो भाई और एक बहन है। 27 मई को शोभित की बड़ी की शादी होने वाली थी। इससे पहले ही इस हादसे के चलते जैन परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार वालों ने बताया कि शोभित अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने ही वाला था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ तहस-नहसकर दिया है।

 
MadhyaBharat 23 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.