Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश को दी छह अमृत रेलवे स्टेशनों की सौगात
bhopal, Prime Minister Modi , Madhya Pradesh
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश को छह अमृत रेलवे स्टेशनों की सौगात दी है। उन्होंने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर से वर्चुअली अमृत भारत स्टेशन योजना (एबीएसएस) के तहत पुनर्विकसित किए गए देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इनमें मध्य प्रदेश के छह स्टेशन- नर्मदापुरम, श्रीधाम, कटनी साउथ, शाजापुर, सिवनी और ओरछा भी शामिल हैं। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने संबोधित भी किया।
 
लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से जुड़े। उन्होंने कहा कि यह बदलते दौर का बदलता भारत है। भोपाल के भेल में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के कोच बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी की डबल इंजन सरकार के साथ मध्य प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री ने भारत की ताकत दिखा दी है। यह मोदी जी की कूटनीति का ही नतीजा है कि पाकिस्तान को तीन देशों के अलावा कहीं समर्थन नहीं मिला। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का मकसद देश में दंगे भड़काना था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश एकजुट रहा। ये लोकतंत्र की जीत है। मोदी में विश्वास की जीत है।
 
देश में कुल 103 पुनर्विकसित अमृत स्टेशनों में मध्य प्रदेश के छह अमृत स्टेशन शामिल हैं। प्रदेश के इन 6 स्टेशन पर 86 करोड़ रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटिंग, मॉडर्न वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, टॉयलेट और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। हर स्टेशन पर मध्यप्रदेश की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।
 
कटनी साउथ स्टेशन के नए स्वरूप के उद्घाटन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा सहित डीआरएम व स्थानीय विधायक मौजूद रहे। वहीं, शाजापुर स्टेशन के माध्यम से जिले के व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा। इसका पुनर्विकास 13 करोड़ रुपये खर्च कर किया गया है। इस स्टेशन का सम्पूर्ण ढांचा अब यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए आधुनिक मानकों पर आधारित है। स्टेशन के बाहरी एरिया पर शाजापुर की पारंपरिक कलाओं और स्थापत्य की झलक मिलती है, स्टेशन परिसर में निर्मित ‘आर्ट एंड कल्चर जोन’ 140 वर्ग मीटर में फैला है, जो स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगा।
 
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 26 करोड़ रूपये की लागत से तैयार नर्मदापुरम स्टेशन के नए भवन का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी वर्चुअल शामिल हुए। यह दोनों स्टेशन अब आधुनिक यात्री सुविधाओं, स्थानीय सांस्कृतिक पहचान और भव्य संरचना के साथ नजर आएंगे। नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को पर्यटन एवं धार्मिक नगरी के हिसाब से संवारा गया है। 'नर्मदा थीम’ पर आधारित डिज़ाइन में भव्य प्रवेश द्वार, नवनिर्मित प्रतीक्षालय, मॉर्डन टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल रैंप व शौचालय, 12 मीटर चौड़ा नया फुट ओवर ब्रिज तथा दोनों ओर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म पर विस्तृत शेड्स की व्यवस्था की गई है।
MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.