Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मैहर में पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में चूक,
maihar, Security lapse, RSS chief Mohan Bhagwat
मैहर । मध्य प्रदेश के मैहर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। सरसंघचालक डॉ. भागवत गुरुवार को रेल मार्ग से मैहर पहुंचे। यहां उनका काफिला स्टेट बैंक चौराहे पर पहुंचा तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद एक युवक सुरक्षा घेरे में घुसने के बाद भाग गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
 
सरसंघचालक डॉ. भागवत रीवा में आयोजित आरएसएस के तीन दिवसीय शिविर में शिरकत करने के लिए आए हैं। इसके लिए वे गुरुवार सुबह 11 बजे जनता एक्सप्रेस से मैहर पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर था। मैहर रेलवे स्टेशन पर संघ प्रमुख भागवत के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। स्टेशन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। स्टेशन के एक हिस्से को ब्लॉक कर दिया गया। आस-पास के चौराहों पर यातायात को रोक दिया गया था। सुरक्षा घेरे में उन्हें कार तक ले जाया गया। भारी सुरक्षा के बीच वे सड़क मार्ग से रीवा के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने सरसंघचालक की सुरक्षा को देखते हुए रीवा जाने वाले मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा रखी थी।
 
मैहर में सरसंघचालक डॉ. भागवत का काफिला जैसे ही स्टेट बैंक चौराहे पहुंचा, तभी भीरू साकेत नाम का 21 वर्षीय युवक पुलिस को चकमा देकर सुरक्षा घेरे को तोड़कर भाग गया। पुलिस ने वायरलेस पर सूचना जारी की। इसके बाद कुछ ही देर में उसे घंटाघर के पास से पकड़ लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम गिरगिटा मैहर निवासी भीरू साकेत को पूछताछ के लिए मैहर थाने ले जाया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 170, 126, 135 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। भविष्य में ऐसी चूक न हो, इसके लिए सुरक्षा कड़ी करने की बात कही जा रही है।
MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.