Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
new delhi,  Pakistan

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के बीकानेर से गुरुवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि अब उसका ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान सीधे युद्ध में भारत से नहीं जीत सकता, इसलिए उसने आतंकवाद को लड़ाई का हथियार बनाया है, लेकिन अब आतंकियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार में कोई फर्क नहीं किया जाएगा। हर आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था को चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश से बातचीत और व्यापार बंद रहेगा और सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) ही एकमात्र मुद्दा होगा जिसपर कोई संवाद होगा।

 

प्रधानमंत्री ने भारत के इस नए रूप को “रौद्र रूप” बताया और जनता की ओर से मिले “मोदी-मोदी” के नारों को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया। उन्होंने कहा, “मोदी का दिमाग ठंडा है, पर लहू गर्म है। मेरी नसों में लहू नहीं, गरम सिंदूर बहता है।” उन्होंने आतंकवादियों को चेताते हुए कहा कि जो भारत के खून से खेलेंगे, वे मिट्टी में मिलाए जाएंगे। पहले घर में घुसकर मारा था, अब सीने पर प्रहार किया है। पाकिस्तान को आगाह करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हर आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। यह कीमत पाकिस्तान की सेना और अर्थव्यवस्था चुकाएगी। उसे पाई-पाई के लिए मोहताज होना होगा। भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा। भारतीयों के खून से खेलना पाकिस्तान को महंगा पड़ेगा।

इस दौरान भारत की आतंक को लेकर नई तीन सूत्री नीति का उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अब आतंकी हमले पर करारा जवाब दिया जाएगा। समय और तरीका सेना तय करेगी और शर्तें भी हमारी होंगी। परमाणु बम की गीदड़ भभकियों से भारत नहीं डरेगा। हम आतंकियों और सरपरस्त सरकार को अलग-अलग नहीं देखेंगे। उन्हें एक ही मानेंगे। भारत अब सिर्फ प्रतिशोध नहीं, बल्कि न्याय करेगा। 23 अप्रैल के हमले क 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त करने की कार्रवाई इसका प्रमाण है।

 

प्रधानमंत्री ने बीकानेर जिले में स्थित देशनोक रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में 103 पुनर्विकसित 'अमृत स्टेशनों' का उद्घाटन किया। ये स्टेशन 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 86 जिलों में स्थित हैं और इन्हें 1100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित रहे।
MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.