Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया दो ड्रोन बरामद
chandigarh, BSF , Pakistani intruder

चंडीगढ़ । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरोपित के पास से पाकिस्तानी करेंसी मिली है। इसके अलावा बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं। 
बीएसएफ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अमृतसर जिले में कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। उसके पास 330 रुपये पाकिस्तानी करेंसी मिली। पूछताछ के बाद उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसके अलावा दो अलग-अलग ऑपरेशनों में खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर सीमा के पास 02 डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन बरामद किए। इनमें एक पाल्हा मेघा गांव के पास एक खेत से बरामद किया गया है जबकि दूसरा गांव गेंडू किलचा के पास सीमा पर लगी बाड़ में फंसा हुआ पाया गया। माना जा रहा है कि दोनों ड्रोन बीएसएफ द्वारा तैनात मजबूत इलेक्ट्रॉनिक एंटी ड्रोन सिस्टम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए। 

MadhyaBharat 22 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.