Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे राहुल गांधीः भाजपा
new delhi, Rahul Gandhi, BJP
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन्हें आधुनिक युग का मीर जाफर बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बढ़ावा देकर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट में आरोप लगाया कि राहुल गांधी की टिप्पणियों का उपयोग पाकिस्तानी मीडिया द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के इर्द-गिर्द झूठी कहानी बनाने के लिए किया जा रहा है। मालवीय ने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने के लिए राहुल गांधी पर तंज कसते हुए एक ग्राफिक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी नए मीर जाफर हैं।”
मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पाकिस्तान के दुष्प्रचार को बढ़ावा दे रहे हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रहे हैं। मालवीय ने तंज कसा कि राहुल गांधी को निशान-ए-पाकिस्तान मिलना चाहिए, जो पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की टिप्पणियों का उपयोग पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारत के खिलाफ झूठी कहानी बनाने के लिए किया जा रहा है। मालवीय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए राष्ट्रीय कर्तव्य की उपेक्षा कर रहे हैं।
मालवीय ने कहा, “एक सवाल जो पहले ही डीजीएमओ ब्रीफिंग में संबोधित किया जा चुका है। मजे की बात यह है कि उन्होंने एक बार भी यह नहीं पूछा कि संघर्ष के दौरान कितने पाकिस्तानी जेट मार गिराए गए, या भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तानी एयरबेस पर बमबारी के दौरान कितने विमान अपने हैंगर में खड़े रहते हुए नष्ट हो गए।”
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा नेता अमित मालवीय के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मोरारजी देसाई एकमात्र भारतीय राजनेता थे जिन्हें निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया गया था। खेड़ा ने यह भी कहा कि कुछ और लोग भी निशान-ए-पाकिस्तान के हकदार हैं, जैसे लाल कृष्ण आडवाणी और वह व्यक्ति जो बिना बुलाए नवाज शरीफ के साथ बिरयानी खाने चला गया। यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

MadhyaBharat 20 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.