Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी
bhopal, Period of storm, Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में रविवार को भी कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। विदिशा जिले के सिरोंज और राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजगढ़ जिले के जीरापुर, खिलचीपुर और नरसिंहगढ़ भी तेज पानी गिरा। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें दो लोगों की मौत झाबुआ जिले में और एक व्यक्ति की मौत अशोकनगर जिले में हुई है।


जानकारी के अनुसार, झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र में रविवार शाम को आकाशीय बिजली गिरने से दो मछुआरों की मौत हो गई। खवासा चौकी के ग्राम ढोलखरा तालाब के किनारे बनी अस्थायी झोपड़ी में बारिश से बचने के लिए बैठे चार मछुआरों पर बिजली गिरी। घायलों को तुरंत पेटलावद सिविल अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान ओमप्रकाश (उम्र 55 वर्ष) पुत्र गोपाल निवासी कसरावद खरगोन, विक्की (उम्र 28 वर्ष) पुत्र श्रीराम डावर निवासी कसरावद खरगोन ने दम तोड़ दिया। वहीं मुन्नालाल (उम्र 38 वर्ष) पुत्र नाहर सिंह निवासी कसरावद खरगोन, धाम (उम्र 61 वर्ष) पुत्र बाबू निवासी कसरावद खरगोन दोनों घायल घायलों की स्थिति सामान्य है।


इधर, अशोकनगर के अथाईखेड़ा स्थित पुरा आवाद में बारिश और आंधी के दौरान बिजली गिरने से एक पुराना इमली का पेड़ गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। राजगढ़ के जीरापुर के ब्राह्मणखेड़ा गांव में आंधी-तूफान से दो घरों के टिनशेड (चद्दर) उड़ गए। जिससे एक भैंस का पैर टूट गया। साथ ही मकान की छत में दरारें आ गई।


मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश के सिंगरौली, भोपाल, बैतूल, उज्जैन और आगर में तेज आंधी चल सकती है। यहां गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, पांढुर्णा, डिंडौरी, बड़वानी, धार, बुरहानपुर, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर में भी बारिश होने की संभावना है। विदिशा, मुरैना, गुना, अशोकनगर, सागर, रीवा, मऊगंज, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, शिवपुरी और अनूपपुर में भी मौसम बदल सकता है।


ग्वालियर, गुना, खजुराहो, सीधी, शिवपुरी और टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो में 43.8 डिग्री, ग्वालियर-गुना में 43.7 डिग्री, सीधी में 43.4 डिग्री, शिवपुरी-टीकमगढ़ में पारा 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, सागर, रायसेन, रतलाम, खंडवा में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर में 37.4 डिग्री, भोपाल में 39.1 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री और जबलपुर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम इन दिनों एक्टिव है। इनका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इस कारण आंधी और बारिश हो रही है। अब गर्मी का असर भी देखने को मिल रहा है। अगले चार दिन तक आंधी, बारिश के साथ लू का भी अलर्ट है।
MadhyaBharat 19 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.