Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पेड़ काटे जाने के विरोध में बच्चों के साथ थाने पहुंचे रहवासी
bhopal, Residents reached , police station
भोपाल । राजधानी भोपाल में पेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। पेड़ के काटे जाने के विरोध में रविवार काे रहवासी बच्चों के साथ थाने पहुंच गए। मामला बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी का है। यहां करीब 20 फीट ऊंचे और 4 साल पुराने पेड़ को अज्ञात व्यक्ति ने काट दिया। इस पर नाराज लोगों ने थाने पहुंचकर आपराधिक केस दर्ज किए जाने की मांग की। लाेगाें ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पेड़ काटने वाले को पकड़ा जाए।
 

बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया कि कॉलोनी के एचआईजी 257 के सामने एवं नवनिर्मित स्कूल की बाउंड्री के बगल में 12 जून 2021 को एक पीपल का पेड़ लगाया गया था। पेड़ काफी बड़ा हो गया था जिसे दो दिन पहले जड़ से काट दिया गया जिससे गहरा आघात लगा है। यह पेड़ की हत्या प्रतीत होता है। उच्चतम न्यायालय ने भी पेड़ों की कटाई मानव हत्या से बड़ा अपराध बताया है। इस दाैरान लोगों ने हमीरपुर में पेड़ को टक्कर मारने पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस होने के मामले का भी हवाला दिया। तिवारी ने बताया कि हमीरपुर में भी पेड़ को टक्कर मारने पर ट्रक के ऊपर मामला दर्ज किया गया जा चुका है। उक्त प्रकरण में भी अज्ञात पर हत्या का प्रकरण दर्ज हो और फिर उसे ढूंढा जाए। जांच कर इस प्रकार की कार्रवाई की जाए, जैसे किसी व्यक्ति की हत्या के बाद की जाती है, क्योंकि आने वाले समय में हमें जिंदा रहने के लिए पेड़ों को बचाना बहुत जरूरी है। जो पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, वही पेड़ ऐसे काट दिए जाएंगे तो मानव जीवन, पशु-पक्षी का जीवन संकट में आएगा। जिसके अंदर ऑक्सीजन है। वह जीवित माना जाता है तो फिर पेड़ जो मनुष्य को ऑक्सीजन दे रहे हैं उसे काटने वाला भी बड़ा अपराधी है।

अध्यक्ष तिवारी के अनुसार, फिलहाल भोपाल के कटारा थाने पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। यदि केस दर्ज नहीं होता है तो मंगलवार को पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर के पास भी पहुंचेंगे और मांग करेंगे। इस अवसर पर कॉलोनी एवं आसपास के पर्यावरण प्रेमी महिलाएं, बच्चे, युवा शामिल थे।

 
 
MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.