Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
डीज़ल चोर गिरोह के तीन फरार आरोपित ग‍िरफ्तार
korba, Three absconding accused,gang arrested

कोरबा/जांजगीर-चांपा । जिले में डीज़ल चोर गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चांपा पुलिस टीम ने र‍व‍िवार को डीज़ल चोर गिरोह के तीन फरार आरोपितों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों द्वारा नेशनल हाईवे पर खड़े वाहनों से मौका देखकर भारी मात्रा में डीजल चोरी कर टैंकर में एकत्रित किया जाता था और बाद में उसकी बिक्री की जाती थी। आरोपितों के कब्जे से चोरी का डीजल रखने में उपयोग किए गए टैंकर वाहन, 70 लीटर डीजल, बिक्री रकम 4150 रुपये और डीज़ल टैंक को तोड़ने में प्रयुक्त पेंचकश बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपितों में नरेश कुमार भारती, शिशुपाल केवट और पुष्पेंद्र केवट है, जो सभी जांजगीर-चांपा जिले के निवासी हैं। इससे पहले भी इस गिरोह के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन और चोरी का डीजल बरामद किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपितों ने महामाया मोटर्स शो रूम के गेट के पास से डीजल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जेपी गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक मुकेश पांडे, सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

 

 

MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.