Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हैदराबाद की गुलजार हाउस इमारत में लगी आग 17 लोगों की मौत
hydrabad, Fire breaks out ,Gulzar House

हैदराबाद । हैदराबाद शहर स्थित चारमीनार इलाके में  मिरचौक क्षेत्र के गुलज़ार हाउस में भीषण आग लग गई। घटना में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में महिला और बच्चे भी शामिल हैं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। दमकल की गाड़ियां इमारत में फंसे कुछ अन्य लोगों को बचाने की कोशिश कर रही हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेहतर इलाज के लिए पूरे प्रयास करेगी।


पुलिस के अनुसार आग चारमिनार इलाके में गुलजार हाउस के पास एक बिल्डिग में रविवार को करीब सुबह 6 बजे लगी । घटना में झुलसने घटनास्थल पर ही आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि लोगों के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। आग बिल्डिंग की पहली मंजिल पर लगी, जिसने बाद में विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका है कि इमारत में लगे एसी में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।


घटना स्थल पर केंद्र मंत्री किशन रेड्डी, राज्यमंत्री प्रभाकर और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए।  मौके पर फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया है। मृतकों की पहचान अभिषेक मोदी, आरूषी जैन ,शीतल जैन, सुमित्रा जैन, प्रथम मोदी,  राजेंद्र कुमार, हर्षाली गुप्ता, मुन्नीबाई, प्रियाणी और इराज के रूप में  हुई है। अभी अन्य मृतकों के शवों की पहचान कराई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल, डीआरडीओ हॉस्पिटल और उस्मानिया हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे के शिकार लोग ज्वेलर्स के जुड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान से संबंधित दो परिवारों के लोग हैं। 
 

दमकल कर्मियों के मुताबिक अभी भी इस इमारत में चार परिवारों के दर्जनों लोग फंसे हैं। अब तक जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उनमें तीन बच्चों सहित 14 लोग शामिल है। यह सभी बुरी तरह झुलसे हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत में 30 से अधिक लोग रह रहे थे, इनमें ज्यादातर किराएदार थे।

पुलिस के मुताबिक इमारत में आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात में बहुत गर्मी थी और मकान में लगे सभी एसी चल रहे थे। इसकी वजह से मकान की वायरिंग गर्म हो गई। इसी दौरान वायरिंग में आग लग गई और इसमें से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक एसी के कंप्रेशर फटने से आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को बाहर भागने का भी मौका नहीं मिला।

 
MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.