Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना
khandwa, Bomb alert, Kamayani Express
खंडवा । इटारसी से भुसावल की ओर जा रही गाड़ी संख्या 11072 वाराणसी- लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस में शनिवार को दोपहर में बम होने से सूचना से रेलवे प्रशासन में हडकंप मच गया। चार कंट्रोल रूम से होते हुए सूचना खंडवा जंक्शन पहुंची। खंडवा स्टेशन पर ट्रेन को रोककर स्निफर डॉग की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया। सभी 22 बोगियों की जांच की गई। जांच में कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
 
महाराष्ट्र के भुसावल कंट्रोल रूम से खंडवा जीआरपी को बम की सूचना मिली थी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीमें सक्रिय हो गई थी। जब कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला तो ट्रेन को आगे लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन करीब एक घंटे तक यहां खड़ी रही।
 
जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया कि सूचना सबसे पहले जलगांव कंट्रोल रूम को मिली, जो औरंगाबाद, भोपाल और भुसावल कंट्रोल रूम होते हुए दोपहर 12:41 बजे खंडवा जीआरपी तक पहुंची। उस समय ट्रेन तलवड़िया स्टेशन से गुजर रही थी, जो खंडवा से 16 किलोमीटर दूर है। खंडवा स्टेशन पर ट्रेन आने में वहां से करीब 15 मिनट का समय लगता है। इतनी देर में खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर पुलिस फोर्स को बुलाया गया। आरपीएफ और जीआरपी को प्लेटफार्म पर बुलाया। इसके बाद करीब एक बजे ट्रेन के पहुंचते ही चेकिंग शुरू की गई।
 
जीआरपी थाना प्रभारी ठक्कर ने बताया कि ट्रेन में कुल 22 बोगियां थी। इनमें दो जनरेटर और 20 यात्री बोगियां थी। बताए गए कोच में कुछ नहीं मिलने पर सभी कोच की जांच की गई। इस दौरान एक लावारिस बैग मिलने पर बम निरोधक दस्ते व प्रशिक्षित डाग की मदद से तलाशी लेने पर कुछ नहीं मिला। जांच के चलते करीब एक घंटे तक ट्रेन खंड़वा स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बम या अन्य कोई सामग्री नहीं मिलने से सभी राहत मिली। इसके बाद ट्रेन को भूसावल की ओर दोपहर करीब दो बजे रवाना किया गया।
 
खंडवा रेलवे स्टेशन के मैनेजर अरविंद साहा ने बताया कि कामायनी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना पर जांच की गई। इस दौरान ट्रेन करीब एक घंटा खंडवा में रोकना पड़ा। जांच उपरांत भुसावल की ओर रवाना किया गया।
MadhyaBharat 18 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.