Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
खाद्य व औषधि प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर्स का किया औचक निरीक्षण
kondagaon, Food and Drug Administration ,medical stores

काेंड़ागांव । जिले में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और क्रय-विक्रय दस्तावेजों के नियमों के पालन की जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर रही है। सहायक औषधि नियंत्रक महेश कुमार नागवंशी के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक सुखचैन सिंह धुर्वे के नेतृत्व में कोण्डागांव शहर स्थित नेताम मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टोर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक कागजातों की गहन जांच की गई। जांच में सभी दस्तावेज नियमानुसार संधारित पाए गए और सीसीटीवी कैमरा भी सक्रिय स्थिति में मिला।


निरीक्षण के दौरान संदेह के आधार पर सोवेन्टस ट्रायो नामक सिरप को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया। इसके अलावा, अप्रैल माह में सूरज मेडिकोज से ओलिट एमपीएस ओरल सोल्युसन और राहुल मेडिकल स्टोर से निमोडैज टेबलेट के सैंपल भी जांच हेतु रायपुर प्रयोगशाला भेजे गए थे।

 

औषधि निरीक्षक धुर्वे ने शन‍िवार को बताया कि जिले के सभी मेडिकल स्टोर्स का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है और समय-समय पर दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल राज्य प्रयोगशाला भेजे जाते हैं। विभाग द्वारा सभी मेडिकल संचालकों को निर्देशित किया गया है, कि वे दवाओं से संबंधित सभी दस्तावेजों को नियम के अनुसार संधारित करें और केवल मानक व प्रमाणित दवाओं की ही बिक्री करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि शेड्यूल 11 रजिस्टर का नियमानुसार सधारण एवं नाकौर्दिक दवाई, एमटीपी किट जैसे दवाईयों को पंजीकृत डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना विक्रय न किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.