Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हिसार में पकड़ी गई पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली महिला यूट्यूबर
hisar, Female YouTuber , Pakistan arrested
हिसार । हरियाणा की हिसार पुलिस ने एक महिला यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है। उसका ज्योति मल्होत्रा नाम है और उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। ज्योति शहर के घोड़ा फार्म रोड की रहने वाली है और ट्रैवल विद जो नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है।

 

ज्योति ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वो "ट्रैवल विद-जो" के नाम से यूट्यूब पर चैनल चलाती है। वह साल 2023 में पाकिस्तान जाने के लिये वीजा लगवाने के सम्बन्ध में पाकिस्तान हाई कमीशन दिल्ली गई थी, जहां उसकी मुलाकात अहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी। उसने अहसान का मोबाइल नम्बर ले लिया था। फिर वो उससे बातें करने लगी थी। इसके बाद उसने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की, जहां वो अहसान-उर-रहीम के कहने पर अली अहवान से मिली थी। पाकिस्तान में अली अहवान ने उसकी पाकिस्तानी सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस के अधिकारियों से मुलाकात करवाई थी और फिर वो शाकिर और राणा शहबाज से भी मिली थी। उसने शाकिर का नम्बर ले लिया था और जट रंधावा के नाम से सेव कर लिया था ताकि किसी को उस पर शक ना हो। इसके बाद वो भारत आ गई थी। फिर वो सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए सभी से संपर्क में थी और देश विरोधी सूचनाएं भेज रही थी। पुलिस मामले में गहन छानबीन कर रही है।
MadhyaBharat 17 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.