Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मणिपुर में आठ उग्रवादी गिरफ्तार
imphal, Eight militants , arrested

इंफाल । मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए अलग-अलग अभियानों में आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान  भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है।

मणिपुर पुलिस के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने थौबल जिले के हीरोक पार्ट-III के खेतलमानबी लाउकोन इलाके से प्रीपाक (प्रो) संगठन के कैडर लैशराम ननाओ सिंह उर्फ अचुल उर्फ रोगेन (39) को गिरफ्तार किया। उसके पास से .303 राइफल, चार संशोधित सिंगल बोर राइफल, 54 .303 राउंड, 14 राउंड 7.62 मिमी, दो इंसास एलएमजी मैगजीन, एक इंसास राइफल मैगजीन, चार .303 राइफल मैगजीन, एक एचई हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, तीन फाइबर बीपी प्लेट, आठ टी-शर्ट, आठ शर्ट, 17 पैंट, पांच कैप, छह बेल्ट, सात बीपी जैकेट, दो मैगजीन पाउच, एक चारपहिया वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

एक अन्य तलाशी अभियान में टेंगनौपाल जिले के लिबोंग-दुथांग जंक्शन से 7.62 मिमी एसएलआर राइफल, .303 राइफल, 9 मिमी कार्बाइन, दो 9 मिमी पिस्टल, 20 राउंड 5.56 मिमी, चार राउंड 7.62 मिमी और 11 राउंड 9 मिमी बरामद किए गए।

इसके अलावा इंफाल ईस्ट जिले में पोरोमपट थाना क्षेत्र से यूएनएलएफ (कोइरेंग) के दो कैडर लौशिगम लवबॉय सिंह उर्फ थौकनबा (34) और लैशराम डायमंड सिंह उर्फ अथोइबा (19) को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से .32 पिस्टल, दो 9 मिमी कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक वॉलेट बरामद हुआ। वहीं थौबल जिले के खंगबोक पार्ट-II से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के कैडर खुंद्राकपम ब्रोजन सिंह (53) को गिरफ्तार किया गया। वह स्कूलों और कॉलेजों से वसूली में शामिल था। एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।

इंफाल वेस्ट जिले के सेक्माई थाना क्षेत्र से केवाईकेएल (सोरेपा) के कैडर शगोलसेम लेशेम्बा सिंह उर्फ पुरैरोम्बा (22) को पकड़ा गया। उसके पास से एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके अलावा पोरोमपट थाना क्षेत्र से केसीपी (सिटी मैतेई) के कैडर एनगासेपम जॉनसन सिंह उर्फ मनाओ (32) को गिरफ्तार किया गया। 

हेंगांग थाना क्षेत्र के कोइरेंगी बाजार से यूपीपीके संगठन के दो कैडरों अहोंगशंगबम अभिनाश सिंह उर्फ चिंगथांग (26) और चुंगखाम किरण सिंह उर्फ लेपशिनबा (19) को पकड़ा गया। दोनों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।  

 
MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.