Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बदमाशों ने शिक्षक से लाखों लूटने के बाद पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
damoh, After robbing lakhs , leading to his death
दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हारट और बरोदा के बीच नहर के पास गुरुवार की रात एक शिक्षक को चार लाख रुपये लूटने के बाद जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने नकदी लूटने के बाद शिक्षक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे शिक्षक को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
 
इस संबंध में पथरिया एसडीओपी रघु केसरी ने बताया कि शिक्षक राजेश पुत्र आरपी त्रिपाठी निवासी ग्राम सुनवाहा शासकीय स्कूल रूसंदो में प्राथमिक शिक्षक थे। उनके भाई मुकेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार राजेश गुरुवार रात हटा आए थे और यहां से करीब चार लाख रुपये लेकर वह गुरुवार की रात वापस अपने गांव सुनवाहा जा रहे थे। हारट और बरोदा के बीच नहर के पास अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को रुकवाकर रुपये लूट लिए और मारपीट करने के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी। राजेश ने फोन लगाकर अपने भाई मुकेश को सूचना दी और बताया कि कुछ लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी है।
 
घटना की जानकारी लगते ही वह अपने अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे, तो उनके भाई गंभीर रूप से आग में झुलसे हुए मिले और पास ही उनकी बाइक खड़ी थी। इसके बाद वह राजेश को हटा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई के मुताबिक घटनास्थल पर बाइक और उसमें लटका हुआ एक बैग बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर रात में ही कोतवाली टीआई मनीष कुमार जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और तत्काल ही हटा पुलिस को भी वारदात से अवगत कराया।
 
हटा थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि परिजनों के बताने के अनुसार शिक्षक के साथ चार लाख रुपये की लूट की गई है। इसके बाद उन्हें पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया गया है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाली थाना पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हर पहलू पर इस मामले की जांच और लूट के आरोपितों की तलाश की जा रही है।
MadhyaBharat 16 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.