Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ के भिलाई के सुपेला क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
raipur, Bangladeshi woman , Chhattisgarh arrested

रायपुर/दुर्ग-भि‍लाई । स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात भिलाई के सुपेला क्षेत्र से एक अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला पन्ना बीबी फर्जी पहचान और कागजातों के आधार पर पिछले दो वर्षों से छिपकर भारत में रह रही थी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपना असली नाम छिपाकर अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से सुपेला में एक मकान में किराए से रह रही थी और फर्जी आधार कार्ड के जरिए सरकारी सेवाओं का लाभ भी ले रही थी। जांच में सामने आया है कि पन्ना बीबी मूलतः खुलना जिले, बांग्लादेश की रहने वाली है। वह करीब 8 साल पहले भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा को बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के पार कर बोंगांव-पेट्रोपोल (पश्चिम बंगाल) के रास्ते भारत में घुसी थी। इसके बाद वह कोलकाता के सोनागाछी में 5 साल और फिर दिल्ली में 1 साल तक रही। दिल्ली में एक महिला पूजा के संपर्क में आने के बाद वह उसके साथ भिलाई आ गई और सुपेला स्थित नेहरू चौक पर एक मकान में अंजली सिंह के नाम से रहने लगी।

पुलिस जांच के दौरान यह भी बात सामने आया है कि महिला IMMO ऐप के ज़रिए बांग्लादेश स्थित अपने परिजनों पिता, भाई, बहन और रिश्तेदारों से नियमित रूप से संपर्क में रहती थी। उसके मोबाइल से बांग्लादेश के एक दर्जन से अधिक मोबाइल नंबरों पर कॉलिंग के प्रमाण भी मिले हैं। महिला ने दिल्ली के निहाल विहार का फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया और उसे अस्पताल में इलाज के लिए भी उपयोग किया। बांग्लादेशी महिला सूरज साव नामक व्यक्ति के मकान में रह रही थी, जिसने पुलिस को किरायेदार के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी। इसे घुसपैठिए का सहयोग करने की श्रेणी में मानते हुए सूरज साव के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बांग्लादेशी महिला के विरुद्ध विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 की धारा 14(1), पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920 की धारा 3(2), 3(3), भारतीय न्याय संहिता 2023 (BNS) की धारा 318, 319, 336(3) अधिनियमों और धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव, तथा एसटीएफ टीम के सहायक उप निरीक्षक रमेश सिन्हा, पंकज चतुर्वेदी और संतोष गुप्ता की उल्लेखनीय भूमिका रही।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.