Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अक्टूबर के बाद पहली बार 25 हजार के पार पहुंचा निफ्टी
new delhi,Nifty crossed , after October

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को कारोबार के दौरान जबरदस्त उलटफेर का गवाह बना। शेयर बाजार ने आज सपाट स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। दिन के पहले सत्र में बाजार गिरावट का शिकार हो गया, लेकिन दूसरे सत्र में दोपहर 1 बजे के बाद चौतरफा खरीदारी शुरू हो जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी ने निचले स्तर से जोरदार छलांग लगाई। सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1,955 अंक और निफ्टी 621 अंक उछल गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.48 प्रतिशत और निफ्टी 1.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


बाजार में आई आज की तेजी के कारण निफ्टी अक्टूबर 2024 के बाद पहली बार 25 हजार अंक के स्तर को पार करने में सफल हो सका। बाजार की मजबूती के कारण निवेशकों को भी जबरदस्त मुनाफा हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद घरेलू शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट के सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। मेटल, रियल्टी और ऑटोमोबाइल सेक्टर के शेयरों में आज सबसे अधिक खरीदारी होती रही। इसी तरह बैंकिंग, आईटी, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, ऑयल एंड गैस, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, कैपिटल गुड्स, फार्मास्यूटिकल और टेक इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरफ स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 439.99 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 434.89 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 5.10 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।


आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,114 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,642 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,325 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 147 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,604 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,806 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 798 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 29 शेयर बढ़त के साथ और सिर्फ 1 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 49 शेयर हरे निशान में और 1 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 23.87 अंक की मामूली तेजी के साथ 81,354.43 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण यह सूचकांक 568.40 अंक गिर कर 80,762.16 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों और विदेशी निवेशकों की खरीदारी में तेजी आ जाने के कारण इस सूचकांक की चाल भी तेज हो गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से दोपहर 2 बजे के करीब यह सूचकांक निचले स्तर से 1,955.98 अंक उछल कर 1,387.58 अंक की मजबूती के साथ 82,718.14 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल कर 1,200.18 अंक की बढ़त के साथ 82,530.74 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 27.55 अंक की मजबूती के साथ 24,694.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से यह सूचकांक 172.45 अंक टूट कर 24,494.45 अंक के स्तर तक गिर गया। दिन के दूसरे सत्र में खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। चौतरफा खरीदारी होने के कारण दोपहर 2 बजे के करीब यह सूचकांक निचले स्तर से 621.80 अंक उछल कर 449.35 अंक की बढ़त के साथ 25,116.25 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मामूली मुनाफा वसूली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 55 अंक टूट कर 395.20 अंक की तेजी के साथ 25,062.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हीरो मोटोकॉर्प 6.34 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 4.95 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 4.17 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 4.02 प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजी 3.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज का टॉप लूजर बन गया।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.