Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सवारी बसों की प्रतिस्पर्धा में दबंगई खड़ी बस को मारी टक्कर
mandsour, Bullying in competition, parked bus

मन्दसौर । बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शहर के कृषि उपज मंडी रोड पर स्टील नगर के पास बसों की भिड़ंत का वीडियो सामने आया है। एक ट्रैवल्स बस के चालक ने जान बूझकर रिवर्स लेते ही पीछे खड़ी बस को टक्कर मार दिया जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर नगर के टैÑवल्स कम्पनी अशोक ट्रैवल्‍स की दादा गिरी एक बार फिर सामने आई है जिसमें सवारियों के विवाद को लेकर अशोक ट्रैवल्‍स बस के चालक ने जानबूझकर पीछे खड़ी बस को रिवर्स लेकर ठोक दिया जिससे पीछे खडी बस का आगे का कांच टूट गया। टक्कर के समय बस में यात्री भी थे, गनीमत रही कि वह सुरक्षित रहे लेकिन सभी घबरा गये। इस हादसे के बाद जयश्री बस के चालक हनुमान सिंह ने अशोक ट्रेवल्स बस चालक के खिलाफ वाय डी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अशोक ट्रेवल्स चालक ने बिना कोई संकेत दिए लापरवाही पूर्वक बस को पीछे लेते हुए टक्कर मार दी, जिससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। टीआई संदीप मंगोलिया ने बताया कि अशोक बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यातायात पुलिस भी नहीं करती कभी कार्यवाही
अशोक ट्रैवल्‍स मंदसौर का कार्यालय बीपीएल चौराहा पर है यहां लगभग सभी इनकी बसों का स्टापेज होता है जबकि यहां स्टापेज हेतु स्थान नियत नहीं है लेकिन फिर भी अशोक ट्रैवल्‍स की बसें यहां पर खडी होती है और तेज रफ्तार से इसकी बसें आती है जो कि मुख्य मार्गो से होकर निकलती है, हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। यातायात पुलिस मंदसौर ने न तो तेज रफ्तार को लेकर कभी कार्यवाही की और नाही कभी स्टॉपेज को लेकर जिससे ट्रैवल्‍स संचालकों के हौसंले बुलंद होते जा रहे है।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.