Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बिहार पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की जनता की शक्ति के आगे हुई बेबस : राहुल गांधी
patna, Bihar police, Rahul Gandhi

पटना/दरभंगा । कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के दरभंगा में अंबेडकर छात्रावास के छात्रों को 'शिक्षा न्याय संवाद' कार्यक्रम में संबोधित किया। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन कांग्रेस नेता वहां पहुंचे और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बिहार की पुलिस ने मुझे रोकने की कोशिश की लेकिन मुझे नहीं रोक पाई, क्योंकि आप सभी की शक्ति मेरे पीछे है।

 

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार उनको दरभंगा में छात्रों से संवाद करने से रोक रही है, लेकिन वह पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सामाजिक न्याय की स्थिति को छुपाना चाहती है। मुझे अंबेडकर हॉस्टल में दलित और पिछड़े छात्रों से बातचीत करने से रोक रही है। संवाद कब से अपराध हो गया? नीतीश जी? आप किस बात से डर रहे हैं? क्या बिहार में शिक्षा और सामाजिक न्याय की स्थिति छुपाना चाहते हैं?"

 

राहुल गांधी ने कहा कि उनके कारण ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में जाति जनगणना कराने का फैसला लिया है। हमने पीएम मोदी से कहा कि आपको जाति जनगणना करानी होगी, वे लोकतंत्र, संविधान और जाति जनगणना के खिलाफ हैं, लेकिन आखिरकार एनडीए सरकार को कास्ट सेंसस पर फैसला लेना पड़ा।

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आप सभी छात्रों और युवाओं को एक साथ खड़ा होना है। देश में दलितों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों और आदिवासियों के साथ अन्याय होता है। आपके साथ भेदभाव होता है और आपको शिक्षा के सिस्टम में रोका जाता है। इसलिए हमारी मांग है कि सही तरीके से जातिगत जनगणना कराई जाए। प्राइवेट कॉलेज और यूनिवर्सिटी में आरक्षण लागू हो, लेकिन केंद्र और बिहार सरकार ये कानून लागू नहीं कर रही है। इसलिए हम इनपर दबाव डालेंगे और ये करके दिखाएंगे।

 

मौके पर कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा, 'राहुल गांधी जद्दोजहद और तहरीक के इंसान हैं। वे संघर्षशील इंसान हैं, जो किसी आंधी-तूफान के आगे रुकते नहीं हैं। हमने प्रयास किया था कि हमें जाने दिया जाए क्योंकि हम वहां केवल संवाद करेंगे लेकिन प्रशासन ने हमें रोक दिया।'

 
MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.