Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
उमा भारती ने विजय शाह की बर्खास्तगी में देरी पर उठाए सवाल
bhopal, Uma Bharti ,raised questions

भोपाल । कर्नल सोफिया को लेकर की गई टिप्पणी पर मंत्री विजय शाह चारो तरफ से घिरते जा रहे हैं। पहले हाई कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया, फिर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई। अब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती ने उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। इस दौरान उमा भारती ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उमा भारती ने भाजपा सरकार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नसीहत भी याद दिलाई।

 
पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने गुरुवार काे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं। उन्होंने लिखा कि हमारे राज्य के मेरे सगे भाई जैसे प्रिय मंत्री को या तो हम बर्खास्त करें या वह इस्तीफा दे दें, क्योंकि उनका असभ्य कथन हम सबको शर्मिंदा कर रहा है, उनकी बर्खास्तगी में असमंजस आश्चर्य का विषय है।

पूर्व सीएम साध्वी उमा भारती ने अपने अगले पोस्ट में लिखा कि विजय शाह जी की मंत्री पद से बर्खास्तगी और FIR दोनों कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए क्योंकि उन्होंने पूरे देशवासियों को लज्जित किया है। मंत्री शाह की बर्खास्तगी में देरी पर कहा कि आश्चर्य का विषय है।उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की नसीहत काे याद दिलाते हुए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को टैग करते हुए लिखा “कांग्रेस के कहने सुनने से हमें क्या मतलब, नैतिकता और देशभक्ति पर कांग्रेस खरी उतर ही नहीं पाई किंतु हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई नसीहतों का तो हम ध्यान रखें। उन्होंने स्वयं पहलगाम की घटना से लेकर आज तक जो शौर्य एवं धैर्य का परिचय दिया उससे दुनिया चकित हुई और पूरा भारत उनके साथ खड़ा है।
 

बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की थी। पार्टी के भीतर मंत्री की बखार्स्तगी की मांग करने वाली वे पहली नेत्री है।

MadhyaBharat 15 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.