Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट पत्नी अनुष्का संग पहुंचे मथुरा
mathura,   Test cricket, Virat reached Mathura
मथुरा। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मंगलवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने श्रीराधा केलिकुंज आश्रम पहुंचे। विराट कोहली व अनुष्का शर्मा ने करीब 15 मिनट संत प्रेमानंद से अध्यात्मिक चर्चा की। करीब दो घंटे बीस मिनट तक आश्रम में ठहरे। संत प्रेमानंद ने विराट व अनुष्का को मन से राधा नाम जप करने का आशीर्वाद दिया। कहा मन के अंदर से जब राधा नाम का जप करोगे तो जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसके बाद विराट और अनुष्का बाराहघाट स्थित संत प्रेमानंद के गुरु गौरांगी शरण के आश्रम में उनका आशीर्वाद लेने भी पहुंचे।
 
मंगलवार सुबह रमणरेती स्थित श्रीराधा केलिकुंज में पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद के सामने दंडवत प्रणाम किया। संत प्रेमानंद ने पूछा प्रसन्न हो। इस पर विराट ने मुस्कराकर कहा, जी। इस दौरान संत प्रेमानंद ने खूब आनंदित रहने व राधा नाम जप करने का आशीर्वाद दिया। अनुष्का शर्मा ने संत प्रेमानंद से सवाल किया कि बाबा क्या नाम जप से सब कुछ पूरा हो जाएगा? इस पर संत बोले बिल्कुल पूरा होगा। हमने इसका अपने जीवन में अनुभव किया है। 20 साल काशी विश्वनाथ में संन्यासी जीवन बिताया। जहां सांख्ययोग, कर्मयोग, अष्टांग योग का अनुभव किया, अब भक्तियोग में रमे हैं। उन्होंने कहा भगवान शंकर से बढ़कर कोई ज्ञानी नहीं। वह भी हरि शरणम हर समय जपते रहते हैं। भगवान शिव राम राम जपते रहते हैं।
 
संत प्रेमानंद ने प्रभु का विधान बताते हुए कहा जब प्रभु किसी पर कृपा करते है तो ये वैभव नहीं, ये पुण्य है। भगवान की कृपा तो मन के अंदर के चिंतन से मिलती है। हमें अंदर का चिंतन बदलना है, ताकि अनंत जन्मों के संस्कार भस्म होकर अगला जन्म उत्तम मिले। भगवान अंदर की कृपा से परमशांति का रास्ता देते हैं। जितने भी महापुरुष हुए, उनका जीवन प्रतिकूलता से बदला है। सब कुछ हमारे अनुकूल है तो आनंदित होकर भोग करते हैं। सतमार्ग पर जीवन ले जाने पर अगले जीवन में श्रीवान, कुलवान, धनवान, वैभव संपन्न मिलेगा और भक्ति की अनुकूलता रहेगी। संत प्रेमानंद ने कहा हम प्रिया-प्रियतम की उपासना करते हैं। राम में रा है वही रा है और धा जो है वह रस देने वाली वस्तु है। तो हम राधा-राधा-राधा का जप करते हैं। हमारी तार्किक व श्रद्धालु बुद्धि नहीं रही। संन्यासी की बुद्धि तर्क प्रधान होती है। हम भावुकता में राधा राधा प्रचार नहीं करते। स्वयं इसका स्वाद ले रहे हैं।

 

MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.