Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम घाेषित मप्र में 82.46 फीसदी विद्यार्थी हुए पास
bhopal, CBSE 12th exam , result declared
भोपाल । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल मध्य प्रदेश का परीक्षा परिणाम 82.46 फीसदी रहा, जबकि देशभर में 88.39 विद्यार्थी पास हुए हैं। सीबीएसई बोर्ड 12वीं के परिणाम में हर साल की तरह साल भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। प्रदेश में लड़कियों का पास प्रतिशत 85.58 फीसदी रहा, जो लड़कों के 79.61 प्रतिशत से करीब छह फीसदी ज्यादा है।


सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बाद, किसी भी छात्र को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित नहीं किया जाता, क्योंकि बोर्ड इस परंपरा को रोकता है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट उन्हें अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी। कक्षा 12वीं का परिणाम सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और cbse.nic.in पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, डीजी लाकर, उमंग ऐप और एसएमएस के माध्यम से भी परिणाम देखा जा सकता है।


गौरतलब है कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। मध्य प्रदेश में 475 जबकि भोपाल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मध्य प्रदेश में सीबीएसई के कुल 1252 स्कूल हैं। इस बार सीबीएसई बोर्ड में मध्य प्रदेश के 74.165 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें 38,746 लड़के और 35,419 लड़कियां शामिल हैं। इनमें से कुल 61,157 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 30,847 लड़के और 30,310 लड़कियां हैं।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सफल विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के कक्षा 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं! जिन विद्यार्थियों के परिणाम उम्मीद अनुसार नहीं आए, वे निराश न हों; पुनः मेहनत कर सफलता प्राप्त करें। बाबा महाकाल से आप सभी विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य की प्रार्थना करता हूं।
MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.