Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भोपाल में मैरिज गार्डन में ब्लास्ट के बाद लगी आग
bhopal, Fire broke out , marriage garden

भोपाल । राजधानी भोपाल के भानपुर क्षेत्र में सोमवार रात रिहायशी क्षेत्र में संचालित हाे रहे एक अवैध मैरिज गार्डन में सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। एक के बाद एक 10 गैस सिलेंडरों में धमाका हुआ, जिससे आसपास की कॉलोनियों में अफरा-तफरी मच गई। जोरदार धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पास के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई।

 
 

घटना भानपुर क्षेत्र के वार्ड 74 की है। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पा जा सका। बताया जा रहा है कि यह मैरिज गार्डन रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा था। लोगों ने गार्डन संचालक के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह गार्डन पिछले दो साल से रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहा था। श्रीराम कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी और मोहाली खेजड़ा के रहवासी पहले भी इसके खिलाफ शिकायत कर चुके थे। लोगों का आरोप है कि यहां चुपचाप सिलेंडर की रिफिलिंग का काम होता था और बार-बार आग लगने जैसी घटनाएं होती रही हैं। यहां लगातार ट्रैफिक जाम और ध्वनि प्रदूषण की समस्या बनी रहती थी। पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी थीं, लेकिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की। लोगों ने गार्डन संचालक रोहित साहू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं प्रदीप शर्मा नाम के एक स्थानीय निवासी ने बताया कि गार्डन का सारा कचरा पास के खेत में फेंका जाता है, जिससे बदबू और गंदगी फैलती है। अब लोग चाहते हैं कि इस गार्डन को हमेशा के लिए बंद किया जाए।

 
MadhyaBharat 13 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.