Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा चार बच्चों और नौ महिलाओं की मौत
raipur, Horrific road accident, Chhattisgarh
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे खरोरा में रविवार आधीरात रायपुर-बलौदबाजार रोड पर सारागांव के पास माजदा की पहले ट्रेलर फिर डंपर से टक्कर होने से 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 से ज्यादा घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि देररात खरोरा इलाके में हुए हादसे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मृत्यु की सूचना मिली है। घायलों को रायपुर के मेडिकल कालेज हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।।

 

हादसे में मरने वालों में चार बच्चे और नौ महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान मोहंदी, धरसींवा निवासी टिकेश्वरी साहू (45 वर्ष), एकलव्य साहू (6 वर्ष), प्रभा साहू (34 वर्ष) और गीता साहू (54 वर्ष), गोंडवारा निवासी कुमारी महिमा साहू (18 वर्ष), धरसीवां निवासी नंदनी साहू (53 वर्ष), आनंदगांव, बेमेतरा निवासी उमंग साहू (5 माह), वर्षा साहू (28 वर्ष) और भूमि साहू (4 वर्ष), नागौरा मंदिर, हसौद निवासी राजवती साहू (60 वर्ष), और चटौद, विधानसभा क्षेत्र निवासी कृति साहू (50 वर्ष), कुंती साहू (55 वर्ष) और टिकेश्वर साहू (35 वर्ष) के रूप में की गई है।

 

एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने बताया कि ग्राम चटौद के लोग स्वराज माजदा वाहन (सीजी 04, एमक्यू 1259) में रविवार को छट्टी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बाना बनारसी गए हुए थे। लौटते समय बलौदबाजार रोड पर सारागांव के पास रायपुर-माजदा वाहन की पहले ट्रेलर से टक्कर हुई। ट्रेलर में लोहे का स्ट्रक्चर था, जो दोनों ओर से तीन-तीन फीट बाहर निकला हुआ था। लोहे के उन स्ट्रक्चर से माजदा वाहन का डाला टकराया, जिससे सबसे अधिक हानि हुई। इसके बाद माजदा डंपर से टकराई। घटना में गैर इरादतन हत्या के तहत दर्ज प्रकरण दर्ज होगा। तीनों वाहनों के चालकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, एसपी और कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

 

MadhyaBharat 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.