Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
हरिद्वार में हर की पैड़ी पर बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब
haridwar,   faith surged, occasion of Buddha Purnima
हरिद्वार । उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को बुद्धपूर्णिमा के पावन पर्व पर मां गंगा में श्रद्धा-आस्था की डुबकी लगाने को लाखों श्रद्धालुओं की भीड उमड़ पड़ी। हर की पैड़ी स्थित पवित्र ब्रह्म कुंड सहित सभी प्रमुख घाटों विष्णु घाट, गऊघाट, सुभाष घाट,कुशावर्त घाट, हनुमान घाट आदि पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु स्नान करने पहुंचने लगे थे।
 
देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने स्नान के साथ-साथ मां गंगा का पूजन कर मंदिरों में दर्शन किए और दान पुण्य किया। घाटों पर भजन कीर्तन व अन्य धार्मिक आयोजनों से आध्यात्मिक वातावरण की छटा चारों ओर दिखाई दी। मान्यता है कि आज के दिन भगवान विष्णु मां गंगा में वास करते हैं। आज ही भगवान नारायण के अवतारों में से नवम अवतार बुद्धावतार का दिन है।वैशाख में शुक्ल पक्ष की पूर्णमासी के दिन भगवान बुद्ध इस धरती पर अवतरित हुए थे। आज ही उनको बुद्धत्व यानी ज्ञान की प्राप्ति हुई और आज ही के दिन उनका शरीर पूर्ण हुआ। इस पवित्र अवसर का लाभ उठाने देश के कोने कोने से लोग आए हुए हैं।

भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चक चौबंद था। बीती रात से ही ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया गया था। पुलिस वह अन्य सुरक्षा बल मुस्तैदी से चप्पे चप्पे की निगरानी कर रहे हैं। आला पुलिस अधिकारी सवेरे से ही हरि की पौड़ी और कंट्रोल रूम में मौजूद रहकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ।
MadhyaBharat 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.