Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
अमेरिका-चीन में हुई ट्रेड डील
new delhi, US-China, trade deal

नई दिल्ली । अमेरिका और चीन के बीच जिनेवा में चल रही दो दिवसीय बैठक के बाद ट्रेड डील पर सहमति बन गई है। दोनों देशों ने टैरिफ में 115 फीसदी कटौती करने का ऐलान किया है। जिनेवा में दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक अमेरिका, चीन के सामानों पर 30 फीसदी और चीन, अमेरिकी सामानों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएगा। दोनों देशों के बीच टैरिफ में हुए ये बदलाव 14 मई, 2025 से लागू हो जाएंगे।
अमेरिका और चीन के बीच जिनेवा में चल रही दो दिवसीय बैठक के बाद सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि दोनों देश एक-दूसरे पर टैरिफ घटाने पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका और चीन दोनों देशों के बीच हुई इस बैठक के बाद बनी सहमति अमेरिका ने चीन पर 90 दिनों के लिए टैरिफ 30 फीसदी कर दिया है। वहीं चीन ने भी अमेरिका के लिए 90 दिनों के लिए टैरिफ को 125 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। अमेरिका और चीन ने कहा कि वे टैरिफ पर 90 दिनों के विराम पर सहमत हो गए हैं। इससे पारस्परिक शुल्कों में तेजी से कमी आएगी, जिससे निवेशकों को कुछ भरोसा हुआ कि पूर्ण पैमाने पर व्यापार युद्ध टल गया है।
उल्‍लेखनीय है कि यह बैठक 9 मई से चल रही थी, जिसकी अगुवाई अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और चीनी उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग ने की है। अब इस बैठक से दोनों देशों के बीच चल रही ट्रेड वॉर कुछ समय के लिए रूक गई है। दोनों देशों के बीच बनी सहमति से आज शेयर बाजारों और डॉलर में तेजी आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान टैरिफ पारस्परिकता पर अपना रुख दोहराया है, उन्‍होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि यूएस निष्पक्ष व्यापार सुनिश्चित करने के लिए भारत सहित अन्य देशों द्वारा लगाए गए शुल्कों का मिलान करेगा।

MadhyaBharat 12 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.