Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई
raipur, Security tightened , railway station

रायपुर । भारत - पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त कर दी गई है। रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि ऐसे हालातों में हमें साहस और हिम्मत से काम लेना होगा। हमारी पहली प्राथमिकता सेना और अर्धसैनिक बल होने चाहिए। रेल मंडल में कार्यरत वाणिज्य विभाग के स्टाफ और फ्रंटलाइन को अलग -अलग ग्रुप में बांटकर पूरे स्टेशन पर सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

 रायपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि इस समय बहुत सारे सेंसेटिव मूवमेंट भी हो रहे हैं। देश को और हमारी सीमाओं को लगातार सैनिकों के साथ ही जो भी सामग्री है।जो भी क्रिटिकल चीज हैं।उनकी जरूरत है। इस दौरान इस मूवमेंट या जो बैकअप सपोर्ट है, उसको बनाए रखने के लिए यह समय अधिकार मांगने का नहीं है बल्कि कर्तव्य का समय है।इस तरह का मूवमेंट जो हमारे फौजी भाई या हमारे मिलिट्री फोर्सेस के लोग हो या फिर क्रिटिकल सर्विस में डॉक्टर एंबुलेंस के साथ ही इस तरीके के जो भी मूवमेंट हो रहे हैं। ऐसे समय में सभी फ्रंट लाइन स्टाफ को मौजूदा स्थिति में हर समस्या और सभी गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।सभी फ्रंट लाइन स्टाफ को सतर्क और सावधान रहने के लिए कहा गया है। यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि वह किसी भी तरह की संदिग्ध स्थिति का शक होने पर तुरंत रेलवे स्टेशन पर मौजूद रेलवे अधिकारी या फिर स्टाफ को सूचना दे।


त्रिवेदी ने कहा रेल कर्मी सजग सैनिक की भूमिका के रूप में अपने कर्तव्यों को निभाएं ना की अफवाह फैलाएं, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।क्योंकि जिस तरह से देश के हालात बन रहे हैं बैक सपोर्ट बनाए रखने के लिए जो आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। रेल प्रशासन को सहयोग करें।

 

 

MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.