Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा अग्रिम आदेश तक स्थगित
rudraprayag,   India-Pakistan tension, helicopter service
रुद्रप्रयाग । भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केदारनाथ धाम के लिए अग्रिम आदेशों तक शनिवार को हेलिकॉप्टर सेवा को स्थगित कर दिया गया है। यही नही कई यात्री अपनी बुकिंग भी रद्द कर चुके हैं। वहीं, होटल और पर्यटन कारोबार भी असर पड़ने लगा है। प्रशासन और पुलिस ने केदारनाथ धाम क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी है। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
 
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत तनाव के हालात पैदा हो गये हैं। ऐसे में पंचकेदार में प्रमुख केदारनाथ धाम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां एटीएस को तैनात करने के साथ ही पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है। मंदिर के चारों तरफ हथियार लैस जवान गश्त लगा रहे हैं। इधर, सरकार के निर्देश पर आज सुबह से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा को भी अग्रिम आदेश तक बंद कर दिया गया है।

हेलीकॉप्टर सेवा के बंद होने से यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले ही, धाम के लिए घोड़ा-खच्चरों का संचालन बंद पड़ा है। ऐसे में अब, यात्रियों के सामने सिर्फ पैदल रास्ता ही धाम जाने का एकमात्र विकल्प रह गया है। यहां भी डंडी-कंडी सीमित होने से सभी को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
 
इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि दो मई को कपाट खुलने के बाद खराब मौसम के चलते शुरुआती तीन दिन में हेलिकॉप्टरों की उड़ाने प्रभावित होने से कई बुकिंग स्थगित हो गई थी। वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदले हालातों से बीते चार दिन से हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग आये दिन रद्द हो रही हैं। देश के अन्य प्रांतों से आने वाले यात्रियों के साथ अन्य यात्री भी अपनी बुकिंग रद्द करवा रहे हैं।

गढ़वाल मंडल विकास निगम की तिलवाड़ा की बुकिंग रद्द हो चुकी हैं। केदारनाथ में भी टेंट कॉलोनी के लिए बुकिंग नहीं मिल रही हैं। यहां, पिछले एक सप्ताह से निगम के ज्यादातर टेंट खाली रह रहे हैं। दूसरी तरफ केदारनाथ में होटल स्वामियों की बुकिंग पर भी असर पड़ रहा है। श्रीकेदार होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने बताया कि जो बुकिंग हो रखी थी, उसमें से कई रद्द हो रही हैं। वहीं, नई बुकिंग नहीं मिल रही हैं। तृतीय केदार तुंगनाथ में भी यात्री कम पहुंच रहे हैं। तुंगनाथ घाटी के होटल व होम स्टे संचालकों की बुकिंग रद्द हो रही हैं। पर्यटक स्थल चोपता में भी पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

इस संबंध में जिला पर्यटन एवं साहसिक खेल अधिकारी और केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि शनिवार सुबह से अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा बंद कर दी गयी है। हेलीकॉप्टर की कई बुकिंग पहले ही रद्द हो चुकी हैं। साथ ही पर्यटन और होटल व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। जो बुकिंग हो रखीं थी, वह रद्द हो रही हैं।
MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.