Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
डंपर से टक्कर के बाद 30 फीट गहरी खाई में गिरी बस तीन की माैत
shajapur, Bus falls ditch  , three dead

शाजापुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हाे गया। यहां आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 52 पर डंपर और यात्री बस की जाेरदार टक्कर हाे गई। टक्कर के बाद बस रोड के किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हाे गई, जबकि करीब 18 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहन की मदद से जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है।

 
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की कमला ट्रेवल्स की बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी। देर रात करीब दो बजे शाजापुर से 28 किलोमीटर दूर मक्सी बायपास पर सिरोलिया ब्रिज के पास डंपर से बस टकरा गई। टक्कर के बाद बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस ड्राइवर गुलाब सिंह निवासी गुना, यात्री अमन चौरसिया (24) पुत्र विमल चौरसिया निवासी महू और डंपर चालक की मौत हो गई। डंपर चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी लगने पर एसपी यशपाल सिंह राजपूत, एडिशनल एसपी टीएस बघेल, मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचे। बस ड्राइवर गुलाब सिंह के शव को क्रेन की मदद से निकाला गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। यात्रियों का सामान भी सुरक्षित निकाल लिया गया। शुरुआती जांच में दोनों वाहनों की तेज रफ्तार हादसे की वजह बताई जा रही है।
 
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में 30 से 40 अधिक यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। इधर, यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला टीम के साथ जिला अस्पताल में मौजूद है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में भी मदद की।
 
हादसे में ये लोग घायल हुए

संजू सोनी पुत्र भंवर लाल सोनी (28) निवासी राघोगढ़
विकास पुत्र जगदीश परिहार (19) निवासी छपरा जिला अशोकनगर
दीपक पुत्र संतोष सेन (31) निवासी गुना
संजय पुत्र रामस्वरूप धाकड़ (38) निवासी गुना
बबलू पुत्र रमेश पाल (28) निवासी शिवपुरी
दिनेश पुत्र टीकाराम धाकड़ (37) निवासी मुरैना
नितिन पुत्र बाबूलाल ओझा (40) वर्ष निवासी गुना
अरविंद पुत्र हरभजन मीणा (39) निवासी अरनिया जिला गुना
शहीद पुत्र वसीम खान (39) निवासी गुना
मोहित पुत्र गोपाल महार (25) निवासी ग्वालियर
लक्ष्मी पत्नी गोपाल महार (45) निवासी ग्वालियर
कैलाश पुत्र गोवर्धन लाल साहू (74) वर्ष निवासी गुना
गंगा पत्नी रविंद्र नामदेव (48) निवासी मुल्तानपुरा ब्यावरा
राजेंद्र पुत्र बाबूलाल नामदेव निवासी मुल्तानपुरा ब्यावरा
राजकुमार पुत्र नन्नूलाल चौरसिया (60) निवासी गुना
माया पत्नी राजकुमार चौरसिया (57) निवासी गुना
 
 
MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.