Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मप्र भाजपा की ऑफिशियल वेबसाइट हैक
bhopal, MP BJP, official website hacked

भोपाल । भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शनिवार काे पाकिस्तानी साइबर हैकर्स ने मध्य प्रदेश भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट को निशाना बनाया है। हैकर्स ने एमपी बीजेपी की वेबसाइट को हैक कर लिया है। साथ ही राष्ट्रीय भाजपा की वेबसाइट को निशाना बनाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि वेबसाइट खोलने पर यू हैव बीन हैक्ड पीएफए साइबर फोर्स और ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस लिखा हुआ था। हालांकि, एमपी बीजेपी के आईटी सैल ने वेबसाइट को रिकवर लिया है।

 

जानकारी के मुताबिक, सुबह जब यूजर्स ने वेबसाइड खोल तो होमपेज पर यू हैव बीन हैक्ड पीएफए साइबर फोर्स लिखा था। जबकि हैक की गई वेबसाइट पर ऑपरेशन बुनयान-अल-मरसूस का जिक्र किया गया था। इस ऑपरेशन का नाम अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'शीशे से बनी मजबूत दीवार'। इस ऑपरेशन के बारे में पाकिस्तान की तरफ से भी बयान सामने आया था। हालांकि, रिकवरी के बाद वेबसाइट पर भारतीय जनता पार्टी और 404 लिखा हुआ आ रहा है। हालांकि यह अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वेबसाइट किसने हैक की है। आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान के हैकर्स ने वेबसाइट हैक किया है। फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है। बीजेपी आईटी सेल को वेबसाइट हैक होने की जानकारी जैसे ही मिली, टीम ने इसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया।

 

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि सुबह वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली थी। टीम ने जानकारी मिलते ही इसे रिस्टोर कर लिया है। हालांकि अग्रवाल ने पार्टी की राष्ट्रीय वेबसाइट हैक होने की बात से इनकार किया। बीजेपी सूत्रों ने बताया कि हैकर्स ने एमपी के साथ ही बीजेपी की राष्ट्रीय वेबसाइट भी हैक करने की कोशिश की थी। हालांकि बीजेपी की तरफ से इसे लेकर अब तक ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं वर्तमान में जब गूगल पर बीजेपी की https://www.bjp.org/ वेबसाइट पर जाने की कोशिश की जा रही है तो प्लीज ट्राय अगेन 404 लिखा हुआ आ रहा है। गाैरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट को मार्च 2019 में भी हैक किया गया था। तब हैकर ने वेबसाइट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक मीम शेयर करके कई अपशब्द भी लिखे थे।

MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.