Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी
indore, Threat of bombing, Holkar Stadium

इंदौर । इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह यह धमकी एमपीसीए सचिव को एक ईमेल के जरिए दी गई। ईमेल में स्टेडियम के साथ अस्पताल को भी उड़ाने की चेतावनी दी गई है। सचिव ने तुरंत तुकोगंज पुलिस को सूचना दी । पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्टेडियम की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और साइबर टीम ईमेल की जांच कर रही है।

 

मप्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के अधिकारिक इमेल एड्रेस पर ई-मेल अंग्रेजी में लिखा हुआ आया था। जिसमें लिखा था कि 'आपके स्टेडियम में विस्फोट होगा। पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है।' ई-मेल में किसी स्टेडियम या अस्पताल का नाम नहीं लिखा था। चूंकि एमपीसीए का मुख्यालय इंदौर में है इसलिए होलकर स्टेडियम की जांच की गई। क्राइम ब्रांच और तुकोगंज थाने को शिकायत के बाद होलकर स्टेडियम की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। एमपीसीए के अधिकारी रोहित पंडित की शिकायत पर तुकोगंज थाने पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल कहां से आया था। मामले में क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम भी जांच कर रही है।

 
इस मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा, "एमपीसीए के अधिकारी को मेल आया था, जिसमें होलकर स्टेडियम और देश के अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामला दर्ज कर मेल की जांच शुरू कर दी गई है कि मेल कहां से आया है और इसके पीछे कौन है।" वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा कि साइबर एक्सपर्ट्स मेल की तकनीकी जांच कर रहे हैं। गाैरतलब है कि इससे पहले 4 फरवरी को भी इंदौर के एनडीपीएस स्कूल और IPS स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उस समय भी स्कूल प्रशासन को मेल मिला था और दोनों स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया था। बाद में जांच में सामने आया कि यह मेल तमिलनाडु से भेजा गया था।
 
 
MadhyaBharat 10 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.